Sunday, March 15, 2026
BollywoodIndiaTrending

Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम के बीच जमकर मारपीट!..

Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम के बीच जमकर मारपीट!..
Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम के बीच जमकर मारपीट!..

Fight Breaks Out At Yo Yo Honey Singh Delhi Concert: फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार, 14 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में अपने ‘माई चैप्टर–इंडिया टूर’ की शुरुआत जबरदस्त एनर्जी के साथ की. इस दौरान उन्होंने ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आइज’, ‘सनी सनी’, ‘लुंगी डांस’, ‘मिलियनेयर’, ‘डोप शॉप’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे सुपरहिट गाने गाए. हालांकि, इस कॉन्सर्ट ने उस वक्त अचानक मोड़ ले लिया, जब भीड़ के बीच कथित तौर पर झगड़ा हो गया. रैपर जब खचाखच भरे स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे थे, तभी फैंस और स्पॉन्सर टीम के बीच कहा-सुनी हो गई और पूरे वेन्यू में अफरा-तफरी मच गई.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हनी सिंह जोरदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं और भीड़ को अपने पॉपुलर हिट गानों से एंटरटेन कर रहे हैं. वायरल वीडियो में हनी सिंह के स्पॉन्सर के कुछ सदस्यों और कुछ लोगों के बीच जबरदस्त झड़प होती दिखाई दे रही है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को आक्रामक रूप से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. भीड़ में अफरा-तफरी मचने के बावजूद सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस नहीं रोकी.

दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल किया मामला
वायरल वीडियो में भीड़ के बीच अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है. अफरा-तफरी की स्थिति में दिल्ली पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, कई सुरक्षाकर्मियों ने भी झगड़े को बढ़ने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की और माहौल को शांत कराया.

इन जगहों पर हनी सिंह करेंगे परफॉर्म
बता दें कि दिल्ली के बाद हनी सिंह 21 मार्च को अहमदाबाद, 28 मार्च को मुंबई, 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता और 16 मई को बेंगलुरु में अपने ‘माई चैप्टर–इंडिया टूर’ का समापन करेंगे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply