Sunday, March 15, 2026
IndiaTrending

गैस एजेंसियों पर 4 बजे से लाइन: 950 वाला सिलेंडर 3500 में; PNG कनेक्शन वालों को…!..

गैस एजेंसियों पर 4 बजे से लाइन: 950 वाला सिलेंडर 3500 में; PNG कनेक्शन वालों को…!..
गैस एजेंसियों पर 4 बजे से लाइन: 950 वाला सिलेंडर 3500 में; PNG कनेक्शन वालों को…!..

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश में LPG संकट बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सिलेंडर के लिए सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों पर लाइनें लग गई हैं।

LPG संकट के कारण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। 950 रुपए में आने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 3500 रुपए और 2 हजार रुपए के कॉमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में 5 हजार रुपए में बेचा जा रहा है।

राजस्थान: LPG के बाद अब CNG के लिए भी लाइनें

LPG के लिए लोग परेशान हैं। रसोई में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। गैस गोदाम के बाहर लाइन लगी है। ऐसा ही हाल CNG-LPG स्टेशन का भी है। ऑटो की एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। पूरी रात स्टेशन के बाहर गुजारनी पड़ रही है, फिर भी पर्याप्त LPG नहीं मिल पा रही है।

उत्तर प्रदेश: ब्लैक में 950 वाला सिलेंडर 3500 रुपए में

इस आपदा को यूपी के जमाखोरों ने अवसर बना लिया है। वे गैस सिलेंडर की सामान्य डिलिवरी नहीं करके इन्हें ढाई से साढ़े तीन गुना रेट पर ब्लैक कर रहे हैं। 950 रुपए में आने वाले घरेलू गैस सिलेंडर को 3500 रुपए और 2007 रुपए के कॉमर्शियल सिलेंडर को 5000 रुपए में ब्लैक कर रहे हैं।

बिहार: पटना में सुबह 4 बजे से लंबी लाइन लगीं

रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। पटना में सुबह 4 बजे से गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन नजर आई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इधर, दानापुर और बगहा में गैस सिलेंडर आने के बाद भी उसे बांटा नहीं गया तो नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

पंजाब-चंडीगढ़: गैस के लिए मारामारी, कहीं रेड-कहीं अफरातफरी

पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। लोग सुबह साढ़े 4 बजे ही लाइन में लगे हुए हैं। अमृतसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ दिखी। उधर, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश: घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे से कतार में

रसोई गैस (LPG) का संकट बढ़ता जा रहा है। छोटे बच्चे हो या बुजुर्ग, सब घंटों लाइन में लग रहे हैं। 8 घंटे तेज धूप में खड़े होने के बाद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। 6 दिनों से 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट को कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं। होटल-रेस्टोरेंट में गैस खत्म हो गई है। इसलिए वहां मेन्यू बदला है। कई रेहड़ी भी बंद हो गई है।

हरियाणा: पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश, जरूरत से ज्यादा तेल न दें

गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अचानक अब डीजल की डिमांड बढ़ गई है। उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा डीजल स्टॉक कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी उपभोक्ता को जरूरत से ज्यादा तेल न दें।

PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले सप्लाई को लेकर 9 दिन में 3 बार नए नियम जारी कर चुकी है।

रसोई गैस की सप्लाई के 4 नए नियम

अब एक घर में PNG (पाइप गैस) और LPG (सिलेंडर) दोनों कनेक्शन रखना गैर-कानूनी होगा।
जिनके पास PNG कनेक्शन एक्टिव है, वे अब अपने LPG सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) नहीं करा सकेंगे।
जिनके पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना घरेलू LPG कनेक्शन विभाग को तुरंत सरेंडर करना होगा।
पाइप गैस (PNG) वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले

6 मार्च: घरेलू LPG बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया।
9 मार्च: डिमांड बढ़ने से शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन किया।
12 मार्च: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 45 दिन किया गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply