
Weekly Numerology Horoscope Hindi: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक का समय 4 मूलांक वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. इन मूलांक वाले नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है. पढ़ें इस हफ्ते का अंक राशिफल.
साप्ताहिक अंक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2026
हर सप्ताह कुछ नया लेकर आता है और लोगों में यह जानने की जिज्ञासा होती है कि उनके लिए अगले 7 दिन कैसे रहेंगे. अंक शास्त्र में मूलांक (बर्थडेट का जोड़) की मदद से भविष्यफल बताया जाता है. यानी कि आप अपनी जन्मतारीख के जरिए जान सकते हैं, आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा. यहां पढ़ें मार्च के तीसरे सप्ताह का साप्ताहिक अंक राशिफल (16 से 22 मार्च 2026).
मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 वाले लोग इस सप्ताह ईगो और अहंकार से बचें, वरना बड़ा नुकसान करवा लेंगे. आत्मविश्वास को अति आत्मविश्वास में ना बदलने दें. सेहत का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. जीवनसाथी से बनाकर चलें, ताकि घर का माहौल ठीक रहे. उपाय: केसर या हल्दी का तिलक लगाने से कामों में सफलता मिलेगी.
मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 वाले लोगों को इस सप्ताह वर्कप्लेस पर बिना मांगे मदद मिल जाएगी. जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे. लिहाजा आप भी काम पर फोकस रखें और समय का पूरा लाभ लें. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए भी समय अच्छा है. घर में आनंद का माहौल रहेगा. उपाय: इस हफ्ते जरूरतमंदों को चावल, सफेद कपड़े का दान करें.
मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह करियर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है. विशेषतौर पर मीडिया, एजुकेशन, काउंसिल और कंसल्टेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा. रिश्ते बेहतर होंगे. उपाय: महत्वपूर्ण काम के लिए जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें.
मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वाले लोगों को इस सप्ताह करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. बॉस प्रमोशन के लिए आपका नाम आगे बढ़ा सकते हैं. इनकम में भी बढ़ोतरी होगी. कागजी कार्रवाई को लेकर लापवाही ना करें. इस हफ्ते निवेश करने से बचें. उपाय: पानी में काले तिल मिला कर शिवलिंग पर चढ़ाएं.
मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ है. जो लोग नई नौकरी खोज रहे हैं उन्हें इंटरव्यू कॉल आ सकता है या ऑफर लेटर भी मिल सकता है. कारोबारियों को भी आर्थिक लाभ होगा. अचानक पैसा मिल सकता है. इस हफ्ते एक ही सावधानी रखने की जरूरत है कि बोलते समय अपनी जुबान काबू में रखें. उपाय: महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय हरे रंग के कपड़े पहनें या हरा रुमाल अपने पास रखें.
मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है. करियर में लाभ होगा. आपकी मेहनत से ज्यादा फल मिलेगा. आय भी बढ़ेगी. लेकिन खर्च सोच-समझकर करें. लेकिन इस हफ्ते गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. सेहत में बेहतरी आएगी. उपाय: नहाने के पानी में गुलाब जल या इत्र मिलाकर स्नान करें.
मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)
मूलांक 7 वाले लोगों के पुराने काम इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं. साथ ही योजनाओं के अच्छे नतीजे मिले. तनाव और ओवरथिंकिंग से बचना इस हफ्ते जरूरी है, वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है. रिश्तों में दूरी आने का अहसास होगा. यह सप्ताह धैर्य से निकालें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं, साथ ही मंत्र जाप करें.
मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए समय धीरे-धीरे बेहतर होगा. शुरुआत में चुनौतियां आएंगी, पैसा भी खर्च होगा. हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है. सप्ताह के आखिर में किसी विवादित मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है. उपाय: सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक जलाएं. यदि ये संभव ना हो तो हनुमान मंदिर जाकर दीपक जलाएं और बजरंगबली को 8 लौंग अर्पित करें.
मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)
मूलांक 9 वाले लोग इस सप्ताह सावधान रखें. ना तो बुरा बोलें और ना ही आक्रामक हों. विवाद हो सकता है और इससे आपके काम बिगड़ेंगे. गुस्से में काबू रखना इस सप्ताह बहुत जरूरी है. साथ ही गुस्से में रहकर फैसले ना लें. गाड़ी धीमी चलाएं. हाई बीपी की समस्या हो सकती है. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें.






