Sunday, March 15, 2026
Gazab

रसोई गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसलाः दे दिया ये आदेश-जानें पूरी खबर!..

रसोई गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसलाः दे दिया ये आदेश-जानें पूरी खबर!..

नई दिल्ली। देश ने गैस संकट के बीच सरकार ने आदेश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के पास PNG कनेक्शन है और साथ में ही घरेलू LPG कनेक्शन भी है, वह घरेलू LPG कनेक्शन अपने पास नहीं रख सकेगा और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से घरेलू LPG सिलिंडर रिफिल करवा सकेगा। ऐसे लोगों को अपना घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।

LPG सिलिंडर की जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
गुजरात के प्रभारी डीजीपी ने सूरत में कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी व्यक्ति LPG सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राव ने पत्रकारों से कहा कि कलेक्टरों, जिला आपूर्ति अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में, हमने निर्देश दिए हैं कि LPG एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के वाहनों को रोका न जाए, ताकि आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच की जाएगी कि LPG सिलेंडर सुरक्षित हैं और उनमें कोई लीकेज नहीं है।

तेल, केरोसिन या डीजल की कोई कमी नहीं होगी- सिंधिया
गुना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि तेल, केरोसिन या डीजल की कोई कमी नहीं होगी। हम गैस की आपूर्ति को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री की कूटनीति की सफलता के कारण, भारत के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोल दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश को तेल या गैस की किसी भी कमी का सामना न करना पड़े।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply