
Vastu Tips for Stairs: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना ऊर्जा का केंद्र होता है. सीढ़ियां न सिर्फ ऊपरी मंजिल पर जाने का रास्ता हैं, बल्कि ये घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी नियंत्रित करती हैं. अगर सीढ़ियां वास्तु के अनुकूल न हों, तो यह आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और कार्यों में बाधा का कारण बन सकती हैं. अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे के खाली स्थान का उपयोग स्टोर रूम या अन्य कार्यों के लिए करते हैं. वास्तु के अनुसार, उस स्थान पर आप क्या रखते हैं, यह इस बात पर निर्भर करना चाहिए कि आपकी सीढ़ियां किस दिशा में हैं. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि मकान की सीढ़ियों के नीचे किन चीजों को रखना चाहिए और किन वस्तुओं को रखने से बचना चाहिए.
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में सीढ़ियां
वास्तु में ईशान कोण को अत्यंत पवित्र और हल्का रखने की सलाह दी जाती है. यहां सीढ़ियों का होना एक बड़ा दोष माना जाता है. ऐसे में इस दोष को कम करने के लिए सीढ़ियों के नीचे जल तत्व से जुड़ी चीजें जैसे छोटा वॉटर फाउंटेन या कांच की बोतल में मनी प्लांट रखें. ध्यान रहे कि घर की इस दिशा में भारी सामान या मिट्टी के बड़े गमले न रखें. यहां सिर्फ छोटे चीनी मिट्टी के गमलों का ही प्रयोग करें ताकि स्थान हल्का रहे.
आग्नेय कोण और दक्षिण दिशा
दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा अग्नि का स्थान है. यहां सीढ़ियां होना शुभ माना जाता है. इस दिशा की शुभता को पाने के लिए सीढ़ियों के नीचे आप बिजली का सामान जैसे इनवर्टर, गैस सिलेंडर या प्रेस करने की मेज रख सकते हैं. लेकिन, चूंकि दक्षिण दिशा भारीपन के लिए जानी जाती है, इसलिए यहां सीढ़ियों के नीचे भारी वस्तुएं, मीटर रूम या बड़े गमले वाले पौधे रखना उत्तम होता है.
उत्तर और पूर्व दिशा
उत्तर और पूर्व दिशाएं जल और वायु तत्व से प्रभावित होती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वास्तु नियम के मुताबिक, इन्हें हमेशा खुला और हल्का रखना चाहिए. यदि यहां सीढ़ियां हैं, तो नीचे का स्थान खाली छोड़ना सबसे अच्छा है. उपयोग करना हो तो छोटा फिश एक्वेरियम या छोटे इंडोर प्लांट्स रखें. जबकि, पूर्व दिशाको हल्का रखने के लिए सिर्फ छोटे सजावटी पौधे लगाए जा सकते हैं, ताकि ऊर्जा का संतुलन बना रहे.
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिशा
वास्तु के अनुसार, नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) सीढ़ियों के लिए सबसे उत्तम दिशा है. वास्तु नियम के मुताबिक, यहां आप भारी सामान या बड़े इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं. इससे घर की स्थिरता बढ़ती है. जबकि, पश्चिम दिशा दिशा के स्वामी वरुण देव हैं. ऐसे में यहां सीढ़ियों के नीचे बैंबू प्लांट (बांस का पौधा) या बड़ा फिश एक्वेरियम रखना सुख-समृद्धि और शांति लाता है.
उत्तर-पश्चिम दिशा
वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में सीढ़ियों के नीचे के स्थान में मध्यम आकार के गमले, गैस सिलेंडर या लॉन्ड्री (कपड़े प्रेस करने का स्थान) बनाना सही रहता है. इस दिशा में इन चीजों को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.






