
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में होने जा रही है. इस भव्य आयोजन के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित सवाय होटल को पूरी तरह बुक कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को संपन्न होंगी. शादी हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित की जाएगी.
आज से शुरू हो चुके हैं कुलदीप यादव के शादी के कार्यक्रम
शादी से जुड़े कार्यक्रम 13 मार्च से शुरू होंगे. इस दिन हल्दी, हाथ और मंगल स्नान जैसी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं 14 मार्च को मुख्य समारोह होगा, जब रात के समय सात फेरे लेकर कुलदीप यादव और वंशिका वैवाहिक बंधन में बंधेंगे.
मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.
इस शाही शादी के लिए सवाय होटल के लगभग 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं. इसके अलावा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था जेडब्ल्यू मैरियट मसूरी और फॉर्च्यून होटल में भी की गई है.
200 मेहमानों के लिए ये है मेन्यु
होटल परिसर में भव्य मंडप, संगीत समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष सजावट की गई है. आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी व्यवस्था को भव्य और पारंपरिक अंदाज में तैयार किया गया है. इस शादी में लगभग 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें कई बड़े क्रिकेटर, उद्योगपति और फिल्मी जगत की हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं.
चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों के लिए मेन्यू में पहाड़ी व्यंजनों को खास जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार एक प्लेट खाने की कीमत करीब 6000 रुपये से अधिक रखी गई है.
मेन्यू में मडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाऊंनी रायता, भांग की चटनी और झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शामिल होंगे. वहीं नाश्ते में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय व्यंजन भी परोसे जाएंगे.
मेहमानों के लिए कुलदीप यादव ने किया है ये लक्जरी इंतजाम
शादी में आने वाले मेहमानों के लिए देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से मसूरी तक पहुंचाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का विशेष इंतजाम किया गया है.
कुलदीप गुरुवार (12 मार्च) को अपने परिवार के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं. वहां से वह मसूरी जाएंगे. अब मेहमानों का आना भी शुरू हो जाएगा. इस शाही शादी को लेकर मसूरी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.


/newsnation/media/media_files/2026/03/10/ishan-kishan-return-2026-03-10-14-30-13.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)


