Saturday, March 14, 2026
Crime

किचन में पापड़ तल रही थी माया, अंदर घुस गया दीवाना देवर, पहले चाकू से किया हमला फिर कपडे उतार कर दे दी अपनी जान!

किचन में पापड़ तल रही थी माया, अंदर घुस गया दीवाना देवर, पहले चाकू से किया हमला फिर कपडे उतार कर दे दी अपनी जान!
किचन में पापड़ तल रही थी माया, अंदर घुस गया दीवाना देवर, पहले चाकू से किया हमला फिर कपडे उतार कर दे दी अपनी जान!

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से अवैध संबंधों से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले के अनुसार आरोपी युवक महेंद्र ने अपनी भाभी माया पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना उस समय हुई जब माया घर के किचन में काम कर रही थी। अचानक महेंद्र वहां पहुंचा और उसने माया के पेट, सीने, गले और चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। घर में मौजूद लोगों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत माया को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि माया के पति उस समय घर पर मौजूद नहीं थे और काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। घर में मौजूद बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महेंद्र मौके से भाग गया। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की तो कुछ दूरी पर उसने अपने कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हालत में आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव थाने से कुछ ही दूरी पर मिला।

इस मामले में माया के पति ने दावा किया है कि उनकी पत्नी और उनके मौसेरे भाई धर्मेंद्र के बीच पहले से संबंध थे। उनका कहना है कि इसी वजह से परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान उनकी मुलाकात माया से हुई थी और दोनों ने अहमदाबाद में शादी कर ली थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाद में वे झांसी आकर रहने लगे थे।

पुलिस के अनुसार घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply