
Eid ul-Fitr 2026 Date: इस्लाम धर्म में सबसे पाक माना गया रमजान महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख रहे हैं और इसके आखिर में वे ईद मनाते हैं जो कि उन्हें 1 महीने के रोजे और इबादत के बाद अल्लाह से तोहफे के रूप में मिलती है. इस साल रमजान महीना 18 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था और अब इसका आखिरी अशरा चल रहा है. इस्लाम में 10 दिन के समय को अशरा कहा जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी कि रमजान महीना अब समापन की ओर है. साथ ही अब लोग ईद मनाने का इंतजार कर रहे हैं. हर साल ईद मनाने की तारीख को लेकर थोड़ी असमंजस रहती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ईद मनाने का दिन चांद दिखने से तय होता है. भारत में इस साल कब ईद मनाई जा सकती है, जानिए.
भारत में ईद कब है?
ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने पर, शव्वाल महीने का पहला नया चांद दिखने पर मनाई जाती है. जिसे Crescent Moon कहा जाता है. कभी यह चांद 29 रोजे होने के बाद दिखाई देता है तो कभी 30 चांद दिखने के बाद. ऐसे में जिस दिन यह चांद नजर आता है उसके अगले दिन ही ईद मनाई जाती है. इस साल 19 मार्च को ईद का चांद दिखा तो 20 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी. वहीं 20 मार्च को चांद दिखा तो 21 मार्च 2026 को भारत में ईद मनाई जाएगी. आमतौर पर सऊदी अरब में ईद मनाने के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है क्योंकि यहां अक्सर एक दिन बाद चांद नजर आता है.
नमाज के बाद शुरू होता है ईद सेलिब्रेशन
ईद का चांद नजर आने के बाद से ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है. अगले दिन ईद मनाने के लिए रात से ही पकवान बनने लगते हैं. बाजारों में रौनक छा जाती है. खुशी और उल्लास छा जाता है. फिर अगली सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है. लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं.
मीठी ईद
रमजान के बाद मनाई जाने वाली इस ईद का पूरा नाम ईद-उल-फितर है लेकिन इसे मीठी ईद भी कहते हैं. क्योंकि इस ईद पर मीठी सेवइयां खाई जाती हैं. जिसे शीर खुरमा कहते हैं. ईद का ये त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है.




