Friday, March 13, 2026
CrimeIndiaTrending

कुंभ मेले की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिमयुवक से की शादी, परिवार ने किया विरोध!..!

कुंभ मेले की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिमयुवक से की शादी, परिवार ने किया विरोध!..!
कुंभ मेले की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिमयुवक से की शादी, परिवार ने किया विरोध!..!

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ शादी कर ली है। इस रिश्ते का उनके परिवार, विशेषकर पिता जय सिंह भोसले, कड़ा विरोध कर रहे थे।

धमकियों और पारिवारिक दबाव के कारण यह जोड़ा सुरक्षा की तलाश में केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने वहां के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। कानूनन बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें साथ जाने की अनुमति दे दी है और स्थानीय प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। वायरल होने के बाद मोनालिसा को मॉडलिंग और ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में काम करने का मौका मिला था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply