Friday, March 13, 2026
HealthIndiaTrending

दो भविष्यवाणियां सच हुईं, अब तीसरी की बारी! ‘चीन के नास्त्रेदमस’ ने बताया US-इरान युद्ध का खौफनाक नतीजा!..

दो भविष्यवाणियां सच हुईं, अब तीसरी की बारी! ‘चीन के नास्त्रेदमस’ ने बताया US-इरान युद्ध का खौफनाक नतीजा!..
दो भविष्यवाणियां सच हुईं, अब तीसरी की बारी! ‘चीन के नास्त्रेदमस’ ने बताया US-इरान युद्ध का खौफनाक नतीजा!..

US Iran War Prediction: इन दिनों इंटरनेट पर एक नाम तेजी से चर्चा में है प्रोफेसर शुएकिन जियांग. उन्हें कई लोग चीन का नास्त्रेदमस कहकर बुला रहे हैं क्योंकि उनकी कुछ बड़ी भविष्यवाणियां सच साबित होती दिख रही हैं. जियांग एक चीनी-कनाडाई टीचर और यूट्यूब चैनल प्रिडिक्टिव हिस्ट्री के प्रस्तुतकर्ता हैं. उनके चैनल के करीब 18 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उन्होंने 2024 में तीन बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से दो अब तक सच होती नजर आ रही हैं. यही वजह है कि उनकी तीसरी भविष्यवाणी को लेकर भी दुनिया भर में चर्चा तेज हो गई है.

उन्होंने 2024 में कौन-कौन सी भविष्यवाणियां कीं?
मई 2024 में जियांग ने अपने व्याख्यानों के दौरान तीन बड़ी भविष्यवाणियां की थीं. पहली भविष्यवाणी यह थी कि डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे और दोबारा व्हाइट हाउस में लौटेंगे. दूसरी भविष्यवाणी इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली थी. उन्होंने कहा था कि अगर ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होने की संभावना बहुत ज्यादा है. अब जब मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की स्थिति बन रही है, तो लोग उनकी भविष्यवाणी को लेकर हैरान हैं.

क्या थी उनकी तीसरी और सबसे बड़ी भविष्यवाणी?
जियांग की तीसरी भविष्यवाणी सबसे ज्यादा चर्चा में है. उनका दावा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा युद्ध होता है तो अंत में अमेरिका को हार का सामना करना पड़ सकता है. उनके मुताबिक यह युद्ध वैश्विक शक्ति संतुलन को भी बदल सकता है. जियांग का तर्क है कि ईरान की भौगोलिक स्थिति, बड़ी आबादी और मजबूत आंतरिक नेटवर्क किसी भी लंबे सैन्य कब्जे को बेहद कठिन बना देंगे. उनके अनुसार शुरुआती लड़ाइयों में अमेरिका को सफलता मिल सकती है, लेकिन लंबी अवधि में स्थिति उसके लिए मुश्किल हो सकती है.

इतिहास से तुलना करके उन्होंने क्या समझाया?
प्रोफेसर जियांग ने अपने विश्लेषण में इतिहास का भी उदाहरण दिया. उन्होंने इस संभावित युद्ध की तुलना 415 से 413 ईसा पूर्व के सिसिलियन अभियान से की, जिसमें एथेंस ने एक बड़े सैन्य अभियान के जरिए सिसिली पर कब्जा करने की कोशिश की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में यह अभियान सफल लगता था, लेकिन अंत में एथेंस के लिए यह एक बड़ी सैन्य आपदा साबित हुआ. जियांग का कहना है कि इतिहास में कई बार शक्तिशाली देशों ने लंबी दूरी के युद्धों में ऐसी ही कठिनाइयों का सामना किया है.

वे अपनी भविष्यवाणियां कैसे करते हैं?
प्रोफेसर जियांग इतिहास और दर्शनशास्त्र पढ़ाते हैं और अपनी भविष्यवाणियां ऐतिहासिक पैटर्न, भू-राजनीतिक हितों और गेम थ्योरी के विश्लेषण के आधार पर करते हैं. उनका कहना है कि अगर इतिहास के घटनाक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों का गहराई से अध्ययन किया जाए तो भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है. उनके यूट्यूब चैनल का उद्देश्य भी यही है कि इतिहास के पैटर्न के जरिए भविष्य के संभावित घटनाक्रमों को समझा जा सके.

हाल ही में एक इंटरव्यू में जियांग ने कहा कि ईरान पिछले 20 वर्षों से ऐसे संभावित संघर्ष के लिए तैयारी कर रहा है. उनके अनुसार यह युद्ध धीरे-धीरे थकाने वाली रणनीति यानी वॉर ऑफ एट्रिशन में बदल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने सहयोगी संगठनों और क्षेत्रीय रणनीति के जरिए वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा नेटवर्क पर दबाव बना सकता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी भविष्यवाणियां अंततः सच साबित होंगी या नहीं, लेकिन उनकी चेतावनियों ने उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित भू-राजनीतिक विश्लेषकों में जरूर शामिल कर दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply