
Rishi Kapoor Name Copyright: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को कोविड लॉकडाउन के दौरान हुआ था. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा था. ऋषि कपूर ने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और अपनी शानदार अदाकारी से खास पहचान बनाई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब खबर है कि उनके परिवार ने उनकी याद और नाम की विरासत को सिक्योर रखने के लिए एक बड़ा कानूनी कदम उठाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर परिवार ने ऋषि कपूर के नाम के राइट्स अपने पास सिक्योर कर लिए हैं. यानी अब अगर कोई व्यक्ति या संस्था ‘ऋषि कपूर’ (Rishi Kapoor) नाम का इस्तेमाल किसी प्रोफेशनल, पब्लिक या कमर्शियल काम में करना चाहती है तो उसे पहले परिवार से परमिशन लेनी होगी. इस फैसले के बाद बिना इजाजत उनके नाम का इस्तेमाल करना आसान नहीं रहेगा. हालांकि, फैमिली ने अभी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है.
‘ऋषि कपूर’ नाम के इस्तेमाल पर परिवार की शर्त
इसी बीच एक सूत्र ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, ‘कॉपीराइट मिलने के बाद अब अगर कोई भी शख्स ऋषि कपूर का नाम किसी भी तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे पहले परिवार से परमिशन लेनी होगी’. इस कदम को परिवार ने बहुत सोच-समझकर उठाया है ताकि अभिनेता के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल न हो सके. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कपूर परिवार ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि ऋषि कपूर के नाम और उनकी विरासत का सम्मान बना रहे.
सितारों ने भी नाम की सुरक्षा के लिए उठाए कदम
कई बार किसी कलाकार के निधन के बाद उनके नाम का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर बिना परमिशन किया जाता है. ऐसे में परिवार चाहता है कि भविष्य में ऐसा कुछ भी गलत न हो. दरअसल, ये कदम सिर्फ कपूर परिवार ने ही नहीं उठाया है. इससे पहले भी कई बड़े सितारे अपनी पहचान और नाम की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपना चुके हैं. ऋषि कपूर के परिवार से पहले बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार राइट्स के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं.
बीमारी से जंग के बाद छोड़ी दुनिया
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, काजोल, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और करण जौहर जैसे सितारों के नाम शामिल है. बता दें, ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ था. वे लंबे समय से ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई. फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए बाकी बचे सीन अभिनेता परेश रावल ने पूरे किए और दोनों कलाकारों ने एक ही किरदार को पर्दे पर निभाया.





