
मध्य प्रदेश के इंदौर में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र रुद्र ने अपना घर छोड़ दिया है। घर से जाने से पहले उसने परिवार के नाम एक भावुक चिट्ठी छोड़ी, जिसमें उसने लिखा, “मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मुझे खोजने की कोशिश मत करना।”
चिट्ठी में छात्र ने प्रेमानंद महाराज का जिक्र किया है। उसने स्पष्ट किया कि वह किसी की डांट, बोर्ड परीक्षा के परिणाम या प्यार की कमी के कारण घर नहीं छोड़ रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छात्र ने लिखा कि उसने प्रेमानंद जी महाराज के वचनों को सुनकर ‘जीवन की असलियत’ जान ली है।
जाते समय रुद्र ने अपनी मां के डिब्बे से 500 रुपये लिए और लिखा कि उसका दोस्त यह पैसे लौटा देगा। रुद्र के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और बेटे के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों की शिकायत पर खजराना थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर नाबालिग की तलाश में जुटी है।






