
LPG and Crude Oil Live Updates: ईरान युद्ध के कारण भारत में गैस और तेल की दिक्कत बढ़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी एलपीजी सप्लाई को लेकर है। लोगों को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर मिलने में काफी परेशानी आ रही है। गैस बुकिंग की मारामारी मची हुई है। इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। काफी लोगों ने बताया कि उन्हें गैस सिलेंडर खरीदने के लिए चार गुना तक पैसा देना पड़ा। गैस की कमी के चलते काफी रेस्टोरेंट और फूड स्टॉक बंद हो गए हैं। वहीं कच्चे तेल की कमी ने भी चिंता बढ़ा दी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस कारण कई एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ा दिया है। तमिलनाडु पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरी ओर सरकार का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और DGP के साथ मीटिंग की है और उनसे कहा कि वे किसी भी तरह की जमाखोरी और कालाबाजारी न होने दें। इस बीच चीन ने रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल कड़ा कर दिया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते चीनी रिफाइनरियों ने पहले से तय कई रिफाइंड फ्यूल एक्सपोर्ट शिपमेंट को रद्द करना शुरू कर दिया है। चीन के इस कदम से वैश्विक स्तर पर रिफाइंड फ्यूल की कमी हो सकती है। भारत में पेट्रोल-डीजल आदि महंगे हो सकते हैं।
LPG Supply: भिंड में गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी लूटने की कोशिश
दुनिया के एक हिस्से में बढ़ रहे युद्ध के बादलों ने चंबल के भिंड जिले में रसोई गैस का संकट पैदा कर दिया है। नया स्टॉक न आने से कई संचालकों ने कमर्शियल सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। बीते 10 मार्च को मालनपुर और गोहद के बीच गैस सिलेंडरों को लूटने का प्रयास किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद साईं गैस एजेंसी समेत अन्य संचालकों ने डर के मारे सिलेंडरों से भरी गाड़ियों को गोदामों में ही खड़ा कर दिया है। वितरण ठप होने से आम जनता का गुस्सा कर्मचारियों पर फूट रहा है।
LPG Cylinder Price: खूब हो रही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी
देशभर में एलपीजी संकट के कारण सिलेंडर की कालाबाजरी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में बुकिंग ठप होने और सप्लाई चेन बाधित होने से अफरातफरी का माहौल बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर सामने आ रही है। जो कमर्शियल सिलेंडर पहले करीब 1600 रुपये में मिलता था, वह अब ब्लैक में दो गुना से ज्यादा कीमत यानी करीब 4000 रुपये तक बेचा जा रहा है। इससे होटल और रेस्तरां संचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
LPG Cylinder Black Market: रेस्टोरेंट से 5 घरेलू सिलेंडर बरामद
गैस की किल्लतों के घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। लोग सिलेंडर को स्टोर करने लगे हैं। जबलपुर में प्रशासन की टीम ने एक रेस्टोरेंट पर दबिश दी है। रेस्टोरेंट से पांच घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
Russian Oil: रूसी तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के नरम पड़े तेवर
ईरान के साथ भीषण संघर्ष के बीच बीते दिन अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर छूट देने का ऐलान किया। वहीं, अब उसने भू-राजनीतिक तनाव के बीच समुद्र में फंसे कुछ अन्य देशों को रूस से तेल खरीदने की इजाजत दी है। अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह कदम मौजूदा तेल सप्लाई की पहुंच बढ़ाने के लिए है। इसके साथ ही रूस के लिए वित्तीय फायदे को कम किया जाएगा, क्योंकि इसमें शामिल क्रूड ऑयल पहले से ही ट्रांजिट में है।






