Friday, March 13, 2026
CrimeIndiaTrending

LPG Crisis In Punjab: पंजाब में घंटों से लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, कहीं एजेंसी के सामने रोती दिखीं महिलाएं, तो कहीं लूटकर ले गए सिलेंडर!

LPG Crisis In Punjab: पंजाब में घंटों से लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, कहीं एजेंसी के सामने रोती दिखीं महिलाएं, तो कहीं लूटकर ले गए सिलेंडर!
LPG Crisis In Punjab: पंजाब में घंटों से लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, कहीं एजेंसी के सामने रोती दिखीं महिलाएं, तो कहीं लूटकर ले गए सिलेंडर!

मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंच गया है. पंजाब और चंडीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के बाद अब घरेलू गैस के लिए भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं. हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि कहीं लूटपाट तो कहीं दुखद मौत की खबरें सामने आ रही हैं.

बरनाला में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार में दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वहीं, अमृतसर के इस्लामाबाद स्थित देश भगत गैस एजेंसी में सिलेंडर को लेकर मैनेजर और एक ग्राहक के बीच तीखी झड़प हुई. गैस न मिलने से परेशान एक बुजुर्ग महिला एजेंसी के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लुधियाना में सिलेंडर लूट और जालंधर में सर्वर क्रैश

लुधियाना के शांति नगर में सिलेंडर लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने सरेआम सिलेंडर छीन लिया और फरार हो गए. जालंधर में उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उन्हें डिलीवरी का मैसेज तो मिल रहा है, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंच रहा. अत्यधिक ट्रैफिक के कारण गैस कंपनियों के सर्वर क्रैश हो गए हैं, जिससे बुकिंग के लिए जरूरी वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भी नहीं आ पा रहा है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त रुख

गंभीर होते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने जनता से घबराहट न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है. सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. प्रशासन का कहना है कि सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही होगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे. हालांकि, सर्वर की समस्या ने इस प्रक्रिया को और जटिल बना दिया है.

(रिपोर्ट: प्रदीप कुमार)

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply