Friday, March 13, 2026
Bollywood

शादी के 4 साल बाद पति सोहेल से अलग हुईं हंसिका मोटवानी! अब शेयर किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट, देखते ही देखते होने लगा वायरल!..

शादी के 4 साल बाद पति सोहेल से अलग हुईं हंसिका मोटवानी! अब शेयर किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट, देखते ही देखते होने लगा वायरल!..
शादी के 4 साल बाद पति सोहेल से अलग हुईं हंसिका मोटवानी! अब शेयर किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट, देखते ही देखते होने लगा वायरल!..

टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि वो शादी के 4 साल बाद अपने पति सोहेल खतूरिया से तलाक ले रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. गुरुवार शाम हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लाइन लिखी

इस पोस्ट के बाद फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं और इसे उनकी मौजूदा स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, हंसिका ने इस पोस्ट के बारे में कोई खुलकर बात नहीं की. दरअसल ‘Chardi Kala’ सिख धर्म की एक बहुत अहम सोच है. इसका मतलब होता है मुश्किल हालात में भी उम्मीद, हिम्मत और पॉजिटिव सोच बनाए रखना. ये सोच सिख गुरुओं की शिक्षाओं से जुड़ी मानी जाती है. इसका मैसेज यही है कि इंसान को हर परेशानी में विश्वास और हौसले रखना चाहिए.

ये विचार गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं और सिख दर्शन से भी जुड़ा माना जाता है. इसमें लोगों को सिखाया जाता है कि मुश्किल समय में भी मन मजबूत रखें और भगवान की इच्छा पर भरोसा बनाए रखें. ‘Chardi Kala’ का मतलब सिर्फ खुश रहना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में सम्मान, उम्मीद और दया के साथ जीवन जीते रहना भी है. हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में बेहद शाही अंदाज में शादी की थी.

इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दिक्कतों की खबरें सामने आने लगी थीं. पिछले साल से ही दोनों के बीच अनबन की अफवाहें चल रही थीं. जब हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम से सोहेल के साथ की कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए, तब इन खबरों ने और जोर पकड़ लिया. हालांकि, हंसिका इन सब खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

अनबन के बाद आपसी सहमति से ले रहे तलाक

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि हंसिका ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर बहस होने लगी थी, जिससे साथ रहना मुश्किल हो गया. परिवार और दोस्तों ने समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2 जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं. हालांकि, अब तक हंसिका या सोहेल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply