Sunday, March 15, 2026
IndiaTrending

डॉक्टर ने टांके भरने के बजाए लगा दी स्टेपलर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला दावा!..

डॉक्टर ने टांके भरने के बजाए लगा दी स्टेपलर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला दावा!..
डॉक्टर ने टांके भरने के बजाए लगा दी स्टेपलर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला दावा!..

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ऐसा दावा किया कि लोग हैरान हो गए. दावा है कि डॉक्टर ने टांके भरने के बजाए जख्म को सिलने के​ लिए ‘स्टेपलर की पिन’ लगा दी. वीडियो में जब वो शख्स अपने सिर का घाव दिखाता है, तो स्टेपलर की पिन जैसा स्ट्रक्चर दिखाई देता है. लेकिन क्या ये सच में स्टेपलर की पिन है? चलिए जानते हैं इस शख्स ने और क्या दावा किया? चलिए जानते हैं.

डॉक्टर ने जख्म को सिलने के लिए टांके भरने के बजाए स्टेपलर लगा दी. इस दावे ने सोशल मीडिया पर हंसी का तूफान खड़ा कर दिया. वीडियो में शख्स ने अपने जख्म को दिखाते हुए डॉक्टर पर आरोप लगाया है. कुछ यूजर्स डॉक्टर की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग इस आरोप को ‘ज्ञान का अभाव’ बता रहे हैं.

कहां का है ये वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में मरीज बताता है कि गांव के ही डॉक्टर ने ये सब किया है. वीडियो में घटना नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र की बताई गई है. वीडियो बना रहा शख्स पहले मरीज के घाव को दिखाता है और फिर उससे डॉक्टर के बारे में पूछता है. वीडियो में डॉक्टर पर आरोप लगाया जाता है​ कि उसने टांके लगाने के बजाए जख्म पर स्टेपलर की पिन लगा दी है.

9 लाख लोगों ने देखा वीडियो
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ashokyadav39402 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं. अभी तक 24 ​हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. वीडियो देख यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसे ‘शिक्षा का अभाव’ बता रहे हैं तो कई लोग डॉक्टर की योग्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.

क्या बोले यूजर्स?
वीडियो देख यूजर्स ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘जो नहीं जनता है. उसे स्टेपलर की पिन ही लगेगा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो अलग ही लेवल का डॉक्टर था.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ज्ञान का घोर अभाव है.’

क्या होता है ‘सर्जिकल स्टेपलर’?
चिकित्सा जगत में घाव को बंद करने के लिए ‘सर्जिकल स्टेपलर’ (Surgical Stapler) का यूज किया जाता है न कि सामान्य ऑफिस वाले स्टेपलर का. यदि डॉक्टर ने सर्जिकल स्टेपलर का यूज किया है तो ये टांकों की तुलना में घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा इसका यूज सर्जरी का समय कम करने के लिए किया जाता है. हालांकि, अगर सच में किसी ने सामान्य स्टेपलर पिन का यूज किया है, तो ये गंभीर लापरवाही है और संक्रमण का बड़ा खतरा हो सकता है.

 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply