बरेली में विजय राठौर की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया है. 32 मिनट के वीडियो में विजय ने प्रेम, ब्रेकअप, परिवार की प्रताड़ना और पुलिसिया भ्रष्टाचार की दर्दनाक कहानी बताई है. कहा कि प्रेमिका की शर्तें मानने के बावजूद उसे धोखा मिला. पुलिस पर रिश्वत लेने व गलत शिकायत दर्ज करने का आरोप है.

बरेली में मंदिर के सेवादार ने की सुसाइड
उत्तर प्रदेश के बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के प्राचीन धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर के सुसाइड की बड़ी दर्दनाक कहानी सामने आई है. यह कहानी खुद विजय ने सुसाइड से पहले 32 मिनट के वीडियो में बताई है. इसमें उसने अपने प्यार, ब्रेकअप, प्रेमिका और उसके परिवार के साथ ही अपने परिवार की प्रताड़ना के अलावा पुलिस सिस्टम में भ्रष्टाचार का खुलासा किया है. विजय की कहानी ऐसी है, जिसे सुनकर आपकी आंखे नम हो सकती हैं.
अपने आखिरी वीडियो में विजय बार-बार कहते नजर आए कि अब उनके पास सहने की ताकत नहीं बची. कई महीनों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं, रात-रात भर जागकर बिताते हैं. अब उनके सामने मौत के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अपनी प्रेम कहानी में विजय कहते हैं कि दो साल पहले मंदिर में ही एक लड़की से उनकी मुलाकात हुई. फिर दोनों इंस्टाग्राम पर बात करने लगे और प्यार हो गया. उसने प्रपोज किया तो लड़की ने भी हां कर दी.
शिव बारात में बिगड़ी बात
विजय के मुताबिक लड़की की मां को भी उनके प्यार की जानकारी थी. इसी बीच साल 2025 की महाशिवरात्रि के दिन वह शिव बारात की तैयारी में थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया. उसने खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और दोनों में बातचीत बंद हो गई. फिर एक दिन लड़की ने मैसेज कर बताया कि उसकी शादी तय हो गई है. यह सुनकर वह लड़की के घर गए और उसके मां-बाप के सामने खूब गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी.
लड़की ने रखी शर्त
इसके बाद लड़की ने शर्त रखा कि यदि वह कहीं 20-25 हजार की नौकरी कर लें, दोस्तों से दूरी बना लें और अपने करियर पर ध्यान दें तो बात बन सकती है. उसने लड़की की सभी शर्तें मान ली और नोएडा में एक नौकरी करने लगा. उसने अपनी पहली सैलरी स्लीप का स्क्रीन शॉट भी लड़की को भेजा था. बावजूद इसके ब्रेकअप हो गया. इसके बाद वह दिवाली पर नोएडा से घर लौटा तो बड़े भाई अजय राठौर ने कमरे में बांधकर तीन दिन तक पीटा.
पुलिस ने खाई रिश्वत
विजय ने अपने वीडियो में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि लाल फाटक चौकी के एक पुलिसकर्मी ने उनसे 10 हजार रुपये ले लिए. यही नहीं, उसके खिलाफ तेजाब डालने की धमकी की झूठी शिकायत भी करा दी. बताया कि प्रेमिका के जीजा और उसके होने वाले पति ने भी कई बार उसे रास्ते में रोककर मार-पीट की. इन घटनाओं से वह पूरी तरह टूट चुका है. फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो के अधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.




