Thursday, March 12, 2026
Crime

लखनऊ में फिर एक बेटे ने कर दी पिता की हत्या, महज 17 साल का है आरोपी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम!..

लखनऊ में फिर एक बेटे ने कर दी पिता की हत्या, महज 17 साल का है आरोपी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम!..

लखनऊ में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी बेटे की उम्र महज 17 साल है। पुलिस के मुताबिक, घटना घरेलू विवाद में हुई है।

लखनऊ में फिर एक बेटे ने कर दी पिता की हत्या, महज 17 साल का है आरोपी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम!..

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां फिर एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना लखनऊ के मोहनलालगंज की है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि 17 साल के लवकुश ने अपने 45 साल के पिता के सिर पर लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद में हत्या हुई है। फिलहाल आरोपी लवकुश फरार है। 

हालही में सामने आया था ये मामला

हालही में लखनऊ में एक और हत्याकांड सामने आया था, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी थी और उनके शव के कई टुकड़े किए थे। मामला लखनऊ के आशियाना क्षेत्र का था।

इस घटना में बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने कारोबारी पिता मानवेन्द्र सिंह की हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के लिए बेटे ने घर के ड्रम का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। अक्षत ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हें गोली मारी थी और फिर शव के कई टुकड़े किए। हाथ–पैर वो अलग–अलग जगह फेंक चुका था। धड़ भी डंप करने की तैयारी में था। 

इस घटना में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए थे। शुरुआत में ये जानकारी मिली थी कि पिता, बेटे पर कंपटीशन की तैयारी करने का प्रेशर बनाते थे, इसलिए बेटे ने उनकी हत्या कर दी थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन बाद में ये बात भी सामने आई थी कि बेटा अपनी मां की मौत के बाद से पिता से नाराज रहने लगा था और इसी वजह से उसने अपने पिता की हत्या कर दी थी। 

इस घटना ने पूरे लखनऊ समेत देशभर में हड़कंप मचा दिया था। लोगों का कहना था कि जब बेटा ही अपने पिता की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है तो इंसान अब किसके सहारे जिएगा। पहले के जमाने में बेटा होने का मतलब ये माना जाता था कि वो बुढापे में पिता का सहारा बनेगा लेकिन ताजा मामले अब पिताओं को भी डराने लगे हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply