Thursday, March 12, 2026
IndiaTrending

पति निकला अपने ही सालों का बाप! 22 साल तक सास के साथ चलता रहा अफेयर, सच जानकर टूट गई महिला!..

पति निकला अपने ही सालों का बाप! 22 साल तक सास के साथ चलता रहा अफेयर, सच जानकर टूट गई महिला!..
पति निकला अपने ही सालों का बाप! 22 साल तक सास के साथ चलता रहा अफेयर, सच जानकर टूट गई महिला!..

कभी-कभी जिंदगी में ऐसा सच सामने आ जाता है, जिसे सुनकर इंसान का भरोसा ही टूट जाता है. 40 साल की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जिस पति के साथ उसने 22 साल बिताए, उसी के बारे में उसे ऐसा राज पता चला जिसने उसकी पूरी दुनिया हिला दी. महिला को पता चला कि उसका पति कई सालों से उसकी अपनी मां के साथ रिश्ते में था. यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन महिला ने खुद यह दर्दनाक सच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर साझा किया. उसकी आपबीती पढ़कर लोग हैरान रह गए, क्योंकि मामला सिर्फ अफेयर तक सीमित नहीं था बल्कि परिवार के रिश्तों को ही उलझा देने वाला था.

आखिर राज कैसे खुला?
महिला सात महीने की गर्भवती थी और एक ट्रिप से अचानक घर लौट आई. उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचते ही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका उसका इंतजार कर रहा होगा. जब वह अपने बेडरूम में पहुंची तो उसने अपने पति को अपनी ही मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. उस पल को याद करते हुए महिला ने बताया कि उसका दिमाग सुन्न हो गया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसकी मां शर्मिंदा होने के बजाय उसी पर चिल्लाने लगी और कमरे से बाहर जाने को कहने लगी. यह दृश्य देखकर महिला को समझ नहीं आया कि आखिर वह किस पर भरोसा करे.

कब से चल रहा था यह रिश्ता?
जब महिला ने अपने पति से सच्चाई जानने की कोशिश की, तो उसने ऐसा खुलासा किया जिसने उसे अंदर तक हिला दिया. पति ने बताया कि यह रिश्ता तब से चल रहा था जब वह सिर्फ 18 साल का था. यानी शादी से पहले से ही दामाद और सास के बीच यह गुप्त संबंध बना हुआ था. यह सुनकर महिला को अपने परिवार की कई पुरानी बातें याद आने लगीं. उसने अपने भाई-बहनों की उम्र और पुराने घटनाक्रमों को जोड़ना शुरू किया. जैसे-जैसे वह हिसाब लगाती गई, वैसे-वैसे सच्चाई और भी डरावनी होती चली गई.

क्या भाई भी इस राज से जुड़े थे?
जब महिला ने पूरी सच्चाई समझी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिन जुड़वां भाइयों और छोटे भाई को वह बचपन से अपना भाई समझती थी, वे असल में उसके पति और उसकी मां के रिश्ते की पैदाइश निकले. यानी जिन बच्चों को वह प्यार से गोद में खिलाती रही, वे असल में उसके पति के बेटे थे. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि कई बार उसका पति उसकी मां के पास से उठकर सीधे उसके पास आकर सो जाता था. एक बार तो ऐसा भी हुआ कि महिला और उसकी मां दोनों एक ही हफ्ते के भीतर उसी आदमी से गर्भवती हो गई थीं और तब उन्हें यह सिर्फ एक संयोग लगा था.

सच्चाई सामने आने के बाद क्या हुआ?
इस भयानक सच का पता चलने के बाद महिला ने चुप रहने के बजाय सच्चाई उजागर करने का फैसला किया. उसने अपने पिता को सब कुछ बता दिया, जिनकी शादी को 43 साल हो चुके थे. यह सुनकर उसके पिता पूरी तरह टूट गए, क्योंकि उनकी पत्नी ने इतने सालों तक उन्हें और उनकी बेटी दोनों को धोखा दिया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला ने हिम्मत जुटाकर परिवार के सभी बड़े सदस्यों को एक साथ बुलाया और सबके सामने अपनी मां और पति की सच्चाई बता दी. अब वह अपने पति से तलाक लेने की प्रक्रिया में है और अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply