Thursday, March 12, 2026
BollywoodIndiaTrending

प्रियंका चोपड़ा के घर पसरा मातम, करीबी रिश्तेदार की मौत, सदमे में परिवार!..

प्रियंका चोपड़ा के घर पसरा मातम, करीबी रिश्तेदार की मौत, सदमे में परिवार!..
प्रियंका चोपड़ा के घर पसरा मातम, करीबी रिश्तेदार की मौत, सदमे में परिवार!..

Priyanka Chopra Family Person Died: प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी बुरी खबर है. एक्ट्रेस के घर मातम पसर गया है उनकी करीबी रिश्तेदार का निधन हो गया है. प्रियंका की जिस रिश्तेदार की मौत को हो गई है वो उनके पति निक जोनस की मुंहबोली बहन माया किबेल है. ये निक की पड़ोसी थीं और निक की वजह से प्रियंका की भी ननद लगीं. माया किबेल की मौत से प्रियंका के ससुराल में मातम पसर गया है. निक और प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर माया को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

निक जोनस की मुंहबोली बहन की मौत
माया महज 30 साल की थीं और रेयर जेनिटिक बीमारी से जूझ रही थीं. माया की मौत की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि वो विल्सन डिजीज से लड़ रही थीं. मां ने पोस्ट में लिखा- ‘बहुत दुख के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि माया एक दुर्लभ बीमारी विल्सन डिजीज से जूझ रही थीं. उसने बहुत स्ट्रगल किया लेकिन, उसका शरीर जवाब दे गया. इस पोस्ट के मुताबिक माया 7 मार्च को अचानक बेहोश हो गई जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए.’

माया की मां का इमोशनल पोस्ट
माया की मां ने पोस्ट में आगे लिखा- ‘7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गई. उसका दिल और फेफड़े ने काम करना बंद कर दिए थे. बहुत देर हो चुकी थी. इमरजेंसी रूम में उसका निधन हो गया. उसने इतनी तकलीफ सही कि वो रोते-रोते सो जाया करती थी. वो स्वर्ग में अपने पापा के पास है. जहां पर ना तो उसे कोई दर्द होगा और ना ही आंसू निकलेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जो लोग उसे जानते थे वो यकीन नहीं कर पारहे. वो अब अच्छी जगह है. मुझे पता है कि आप सभी का ऊपर से ख्याल रख रही है. शुक्रिया उसके रहते उसे प्यार देने और देखभाल करने के लिए . 30 साल उसकी मां होने के नाते मेरा दिल टूट गया है. मुझे बस ये सुकून है कि अब उसे कोई तकलीफ नहीं है, आप सभी को प्यार और दुआएं.’

जोनस परिवार की करीबी थीं माया
माया की मौत से निक जोनस का परिवार भी सदमे में है. माया निक के परिवार की करीबी थीं. ये निक और जो जोनस की पड़ोसी और बचपन की दोस्त थीं. परिवार उन्हें प्यार से बहन मानता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा भी माया की करीबी थीं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply