Thursday, March 12, 2026
Crime

13 साल से कोमा में हरीश, महीने का खर्च 60 हजाररुपये, पापा की पेंशन सिर्फ 3500, बेटे को इच्छामृत्युमिलने पर क्या बोले घरवाले?!

गाजियाबाद के 30 वर्षीय हरीश राणा को 13 साल तक बिस्तर पर रहने के बाद पैसिव यूथनेशिया (इच्छामृत्यु) की अनुमति मिल गई है। साल 2013 में बीटेक के छात्र और वेटलिफ्टर हरीश चंडीगढ़ में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तभी से कोमा में थे।

हरीश के इलाज का मासिक खर्च करीब 60,000 रुपये था, जिसमें नर्स (27,000 रुपये), फिजियोथेरेपी (14,000 रुपये) और दवाइयों का खर्च शामिल था। वहीं, उनके रिटायर पिता अशोक राणा को केवल 3,500 रुपये मासिक पेंशन मिलती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार का गुजारा छोटे भाई की प्राइवेट नौकरी से चल रहा था। सरकारी मदद न मिलने और सारी जमा-पूंजी खत्म होने के कारण परिवार आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।

हरीश के पिता ने कहा कि वे 13 साल से अपने बेटे को तिल-तिल कर मरते देख रहे थे, जिसके कारण उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया। लंबे संघर्ष से परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुका था। अब सोसायटी के लोग हरीश के लिए एक शांति सभा आयोजित करेंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply