Thursday, March 12, 2026
IndiaTrending

बरेली के डॉक्टरों ने जिसे बताया था ‘ब्रेन डेड’,सड़क के गड्ढे के झटके ने बचाई जान!

बरेली के डॉक्टरों ने जिसे बताया था ‘ब्रेन डेड’,सड़क के गड्ढे के झटके ने बचाई जान!
बरेली के डॉक्टरों ने जिसे बताया था ‘ब्रेन डेड’,सड़क के गड्ढे के झटके ने बचाई जान!

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी विनीता शुक्ला को तबीयत बिगड़ने पर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया और परिजनों से वेंटिलेटर हटाकर उन्हें घर ले जाने को कहा। निराश परिवार ने घर पर उनके अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी भी कर ली थी।

हालांकि, जब विनीता को एंबुलेंस से वापस पीलीभीत लाया जा रहा था, तब हाफिजगंज के पास पहिया एक गहरे गड्ढे में जाने से एंबुलेंस को जोरदार झटका लगा। इस झटके के कारण विनीता के शरीर में अचानक हलचल होने लगी।

यह देख परिजन तुरंत उन्हें पीलीभीत के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां न्यूरोसर्जन डॉ. राकेश सिंह ने जांच के बाद उनमें ‘स्नेक बाइट’ (सांप काटने) के लक्षणों की आशंका जताई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डॉक्टर ने तुरंत उन्हें एंटी-वेनम इंजेक्शन और अन्य जरूरी दवाएं दीं। इलाज के 24 घंटे के भीतर उनके शरीर में सुधार दिखने लगा। 13 दिनों के लगातार इलाज के बाद विनीता अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं और सकुशल अपने घर लौट आई हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply