बीते 2 महीने पहले टाटा ने भारतीय बाजार में नई मिड-साइज SUV टाटा सिएरा (Tata Sierra) को लॉन्च किया था, जिसे अब बाजाप में काफी अच्छी शुरुआती प्रतिक्रिया मिल रही है. लॉन्च के बाद पहले दो महीनों में ही इस SUV की 14,000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं.

टाटा सिएरा की बिक्रीटाटा मोटर्स भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी है. टाटा द्वारा भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में कई कारें ऑफर की जाती हैं, जो भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. बीते 2 महीने पहले टाटा ने भारतीय बाजार में नई मिड-साइज SUV टाटा सिएरा ( Tata Sierra ) को लॉन्च किया था, जिसे अब बाजाप में काफी अच्छी शुरुआती प्रतिक्रिया मिल रही है. लॉन्च के बाद पहले दो महीनों में ही इस SUV की 14,000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. आपको बता दें कि टाटा सिएरा की डिलीवरी जनवरी के मध्य से शुरू हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इस एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है.
टाटा सिएरा की बिक्री
जनवरी 2026 में टाटा सिएरा की कुल 7003 यूनिट्स की बिक्री हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं फरवरी 2026 में टाटा सिएरा की कुल 7100 यूनिट्स की बिक्री हुई. ऐसे में दो महीने में टाटा सिएरा की कुल बिक्री 14,103 यूनिट तक पहुंच गई है. कंपनी के अनुसार, जब 16 दिसंबर को बुकिंग शुरू हुई थी, उसी दिन 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग मिल गई थीं. कंपनी का कहना है कि मजबूत मांग को देखते हुए उत्पादन बढ़ाया जा रहा है जिससे ग्राहकों का वेटिंग पीरियड कम किया जा सकें.
टाटा मोटर्स के अनुसार, वह अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लायर नेटवर्क के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ा रही है. इससे आने वाले महीनों में डिलीवरी की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है.
टाटा सिएरा की कीमत
टाटा सिएरा की कीमत की बात करें तो टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. वहीं टाटा सिएरा के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये है.
टाटा सिएरा फीचर्स
टाटा सिएरा को कई एडवांस फीचर्स के साथ जोड़ा गया है. साथ ही सेफ्टी के लिए भी नई सिएरा में कई फीचर्स हैं. टाटा सिएरा में Level-2 ADAS के 20 से ज्यादा फीचर्स हैं. इस एसयूवी में 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई हैं. इसके अलावा इस एसयूवी में 0.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, 12.3 इंच का पैसेंजर स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, 12 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम और डैशबोर्ड-माउंटेड साउंड जैसे कई फीचर्स शामिल हैं.





