Thursday, March 12, 2026
Politics

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी!..

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी!..
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी!..

साल 2025 में प्रयागराज में हुए महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर खबर है कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में हिंदु रीति-रिवाजों के साथ-साथ अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की है। परिवार के खिलाफ जाकर मोनालिसा ने फरमान संग शादी की है। सोशल मीडिया पर फरमान और मोनालिसा के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं।

मोनालिसा ने फरमान खान संग की कोर्ट मैरिज
मोनालिसा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मोनालिसा पति परमान के साथ कोर्ट में खड़ी हैं। कपल के हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। वीडियो में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं, उनके पति फरमान सफेद शर्ट और सफेद धोती में नजर आ रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोर्ट मैरिज का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें मोनालिसा की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है।

मुस्लिम पति संग मंदिर पहुंचीं मोनालिसा
वहीं, दूसरे वीडियो में मोनालिसा अपने पति संग एक मंदिर में नजर आ रही हैं। मोनालिसा अपने पति संग मंदिर में आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के साथ-साथ मंदिर में मोनालिसा ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है।

केरल में शादी करने को लेकर मोनालिसा बोलीं- केरल एक ऐसा राज्य है, जो धर्म और जाति से परे लोगों का समर्थन करता है। यहां कोई भी अपनी पसंद से शादी कर सकता है, और खुशहाल जीवन जी सकता है। इसलिए हम यहां आए हैं।

पीटीआई के मुताबिक, शादी नैनार मंदिर मे हुई, जिसमें केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सत्ताधारी माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन एवं राज्यसभा सांसद ए ए रहीम और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।

वायरल वीडियो देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने कोर्ट मैरिज वाले वीडियो पर लिखा- ग्रेट। असल जीवन में केरल स्टोरी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रील से रियल होती केरल स्टोरी। बहुत सारे यूजर्स ने वायरल गर्ल को शादी की बधाई भी दी है। वहीं, मंदिर वाले वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- सब लोगों को लग रहा है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का धर्म परिवर्तन कर दिया है, लेकिन कुछ दिन बाद आप देखेंगे कि ठीक इसका उल्टा हो रहा होगा। एक यूजर ने लिखा- एक ने लिखा मुझे गर्व है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का धर्म बदलवाया। मैं खुश हूं इस चीज से। एक यूजर ने लिखा- उसे खुश रहने दीजिए। उनकी मर्जी है कि वो किससे शादी करती हैं।

मोनालिसा ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मोनालिसा आज अपने बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग रहने और उससे शादी करने के लिए सुरक्षा मांगी थी। मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती उसके होमटाउन वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोनालिसा उस वक्त वायरल हुई थीं जब यूपी के एक कंटेंट क्रिएटर ने प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मोनालिसा की खूबसूरत आंखें और दिलकश मुस्कान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply