Thursday, March 12, 2026
IndiaTrending

ईरान-इजरायल लडाई का खौफनाक दौरः कच्चे तेल पर ताबडतोड हमले-दहशत में दुनिया!..

ईरान-इजरायल लडाई का खौफनाक दौरः कच्चे तेल पर ताबडतोड हमले-दहशत में दुनिया!..
ईरान-इजरायल लडाई का खौफनाक दौरः कच्चे तेल पर ताबडतोड हमले-दहशत में दुनिया!..

नई दिल्ली। ईरान ने ओमान के सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण टैंकों पर बड़ा हमला किया है। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों की पुष्टि की है। लेकिन यह भी बताया गया है कि व्यापारिक जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

ओमान टीवी और अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने एक साथ कई ड्रोन ओमान के सलालाह बंदरगाह पर दागे। इस हमले के बाद बंदरगाह से काले धुंए का गुबार निकलता नजर आया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।

जंग का खामियाजा भुगत रहा ओमान
ईरान ये हमले अमेरिका और इजरायल की ओर से जारी सैन्य कार्रवाई के जवाब में ओमान पर कर रहा है। खाड़ी देशों के ऊर्जा स्थलों को निशाना बनाना ईरान के युद्ध लड़ने के पैटर्न का हिस्सा है।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने इस हमले के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की और ओमान के क्षेत्र पर हो रहे लगातार हमलों के प्रति असहमति और निंदा व्यक्त की। ओमान के सुल्तान ने ईरान को साफ तौर पर कहा कि ओमान अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर को दी बधाई
द टाइम्स ऑफ इजरायल ने 9 मार्च को आधिकारिक ओमान न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि ये हमले उस समय हुए, जब ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी थी।

द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ओमान के सुल्तान ने मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनने पर बधाई संदेश भेजते हुए कहा, ‘ईश्वर उनकी रक्षा और सुरक्षा करे।’ सुल्तान हैथम बिन तारिक के बधाई संदेश के बाद ही ईरान ने ओमान के सलालाह बंदरगाह को निशाना बनाया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply