Thursday, March 12, 2026
Gazab

मामूली बहस के बाद पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला; यहां की है घटना!..

भांबला (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया।

इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धर्मपाल (32) निवासी जमनौण ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते बुधवार रात करीब 8 बजे जब वह अपनी पत्नी नीना कुमारी के साथ रसोई में बैठा था तो उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसने पत्नी को बहस करने से रोका तो आवेश में आकर नीना कुमारी ने चूल्हे पर उबल रहा दूध उस पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार मामले की पुष्टि की।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply