Thursday, March 12, 2026
IndiaTrending

भारत में Hackers की कोई कमी नहीं है, आप भी देखें महिला के जुगाड़ का Video

भारत में Hackers की कोई कमी नहीं है, आप भी देखें महिला के जुगाड़ का Video

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं है और ये बात हमें सोशल मीडिया बताता है क्योंकि यहां पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें जुगाड़ देखने को मिलते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत में Hackers की कोई कमी नहीं है, आप भी देखें महिला के जुगाड़ का Video

आज के समय में लोग अपने काम से समय निकालकर या फिर काम खत्म होने के बाद ही सही मगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमने निकल जाते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन करते हैं और आप भी जरूर ऐसा करते होंगे। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जो आपकी फीड पर भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो जुगाड़ का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या जुगाड़ देखने को मिला।

महिला का जुगाड़ हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला प्रेस के तार को पहले तो उसके चारों तरफ लपेटती है। यह आमतौर पर हर कोई करता है। प्रेस का यूज करने के बाद उसके तार को इसी तरह लपेटकर लोग रख देते हैं मगर महिला उन तारों को सही से रखने का ही जुगाड़ वीडियो में बताती है। वो टूथपेस्ट के ट्यूब के नीचे से थोड़ा सा काट देती है। इसके बाद वो प्रेस के तार को उसके हैंडल से लपेटती है और फिर उस ट्यूब को उसके ऊपर रखकर उससे लॉक कर देती है। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इससे अच्छा एक क्लिप से बांध देती। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा भी लग रहा है देखने में। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है, सब कुछ जुगाड़ से चलता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply