
Chaitra Navratri First Day 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर देवी मां की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर पधारती हैं और नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच विराजमान रहती हैं। यही कारण है कि इन दिनों मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और सजावट की जाती है।
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है। साथ ही कुछ विशेष काम करने से देवी मां की कृपा और भी अधिक प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कौन-से कार्य करना शुभ और लाभकारी माने जाते हैं।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें ये शुभ काम
घर में लगाएं केले का पौधा
अगर आपके घर में पहले से केला का पेड़ नहीं है तो नवरात्रि के पहले दिन इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में केले का पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल गुलहड़ का फूल
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और यह फूल देवी को अत्यंत प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
हरसिंगार का पौधा लगाएं
नवरात्रि के शुभ अवसर पर घर में हरसिंगार का पौधा लगाना भी बहुत मंगलकारी माना जाता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे लगाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
शंखपुष्पी का फूल करें अर्पित
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मां को शंखपुष्पी का फूल अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शंखपुष्पी के फूल चढ़ाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं। इस पौधे को घर में लाना भी शुभ फलदायी माना जाता है।
तुलसी का पौधा लगाएं
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के दौरान इसे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। प्रतिदिन तुलसी में जल अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूजा-पाठ के साथ इन शुभ कार्यों को करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इससे घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का आगमन होता है।






