Wednesday, March 11, 2026
BusinessIndiaTrending

किसानों के लिए खुशखबरी! 13 मार्च को आएगी PM-KISAN की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ!.

किसानों के लिए खुशखबरी! 13 मार्च को आएगी PM-KISAN की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ!.

PM-किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होगी। खबरें हैं कि PM मोदी अपने असम दौरे से किसानों के खाते में 2000 की किस्त जारी कर सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी! 13 मार्च को आएगी PM-KISAN की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ!.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसान के लिए खुशखबरी है। सरकार ने कहा है कि 13 मार्च को किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी 2,000 रुपये की यह किस्त होली से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार अब सरकार ने किसानों को होली के बाद पैसे भेजने का फैसला लिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर जाएंगे, जहां से वे इस किस्त को जारी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि गुवाहाटी या कोकराझार से शाम 5 बजे के आसपास रिमोट बटन दबाकर पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। पिछले सालों में भी प्रधानमंत्री मोदी अक्सर किसी कार्यक्रम के दौरान ऐसी किस्तों का ऐलान करते रहे हैं, इसलिए इस बार भी यही उम्मीद जताई जा रही है।

PM-KISAN योजना क्या है?

यह योजना छोटे और सीमित जोत वाले किसानों की मदद के लिए 2019 में शुरू की गई थी। केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों को कुल 6,000 रुपये की मदद देती है, जो तीन बराबर हिस्सों में बांटी जाती है। हर किस्त 2,000 रुपये की होती है और यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पहुंचती है। कोई दलाल या बीच का कोई आदमी इसमें शामिल नहीं होता। अब तक यह योजना देश के सबसे बड़े किसान सहायता कार्यक्रमों में से एक बन चुकी है और लाखों परिवारों को फायदा पहुंचा रही है।

किस्त में देरी क्यों और कौन नहीं पाएंगे पैसे?

पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। आमतौर पर हर चार महीने में किस्त आती है, इसलिए फरवरी 2026 में 22वीं किस्त की उम्मीद थी। लेकिन फरवरी निकल गया, होली भी बीत गई, पर किसानों के खाते में पैसे नहीं आए। अब सरकार ने 13 तारीख का किस्त जारी करने का ऐलान किया है। 

सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की लिस्ट चेक करती है और अपडेट करती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई किसानों की किस्त रुक सकती है अगर कुछ शर्तें पूरी न हों। जैसे:

  • e-KYC पूरा न होना
  • फार्मर ID या आधार लिंक न होना
  • जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई न होना
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन (10,000 रुपये से ज्यादा मासिक) लेना
  • किसान या परिवार के सदस्य द्वारा इनकम टैक्स भरना

अगर ये चीजें ठीक नहीं हैं तो नाम लिस्ट से कट सकता है। इसलिए किसानों को सलाह है कि वे जल्दी से pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC कर लें, लैंड रिकॉर्ड चेक करें और स्टेटस देखें। पोर्टल पर किसान eMitra चैटबॉट भी मदद करता है।

लाभार्थी लिस्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएं, राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर सबमिट करें। अगर नाम दिख रहा है और सब वेरिफाई है, तो किस्त आने पर पैसे अपने आप खाते में आ जाएंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply