Friday, March 13, 2026
Crime

मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पति-पत्नी, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोकी बाइक, फिर दिखाई रूह कंपाने वाली हैवानियत!

मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पति-पत्नी, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोकी बाइक, फिर दिखाई रूह कंपाने वाली हैवानियत!

Bareilly News: एक बदमाश ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसके बाद बदमाश उनके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र और नकदी लूटकर भाग गए।

मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पति-पत्नी, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोकी बाइक, फिर दिखाई रूह कंपाने वाली हैवानियत!

यूपी के बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बदमाशों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन करके लौट रहे एक दंपति पर हमला किया जिसमें महिला की मौत हो गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात बदायूं निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती (35) के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए थे।

उन्होंने आगे बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे वजीरगंज मार्ग पर कंठरी मंदिर के पास तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और तमंचे से आतंकित करके उनकी पत्नी से जेवर देने को कहा। मना करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि ओम शरण का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया।

इसी बीच, एक बदमाश ने धारदार हथियार से उनकी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसके बाद बदमाश उनके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र और नकदी लूटकर भाग गये। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आर्य के मुताबिक ओम शरण ने बताया कि बदमाशों के जाते ही उसने अपने एक रिश्तेदार और फिर पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ओम शरण और उनकी पत्नी अमरवती को आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply