Wednesday, March 11, 2026
Crime

ट्रक ड्राइवर को जबरन खिलाया गोबर, फिर की जमकर मारपीट; गोरक्षकों की दबंगई का वीडियो वायरल!

ट्रक ड्राइवर को जबरन खिलाया गोबर, फिर की जमकर मारपीट; गोरक्षकों की दबंगई का वीडियो वायरल!
ट्रक ड्राइवर को जबरन खिलाया गोबर, फिर की जमकर मारपीट; गोरक्षकों की दबंगई का वीडियो वायरल!

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाया और फिर उसके साथ मारपीट भी की…

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाया और फिर उसके साथ मारपीट भी की। उन लोगों ने चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। 

जानिए पूरी घटना 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र से सामने आया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 6 मार्च की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। भैंसों से भरा एक ट्रक गोरक्षकों ने रोक लिया और उसे अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ले आए। इसके बाद ट्रक चालक को जबरदस्ती गोबर खिलाया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई
वहीं, पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज किया है। ड्राइवर को जबरन गोबर खिलाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और जानबूझकर आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply