Ishan Kishan टी-20 विश्व कप 2026 की खिताबी जीत के बाद घर लौट गए हैं. अब उन्होंने कीर्ति आजाद द्वारा उठाए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है. आइए जानें उन्होंने क्या कहा…
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/ishan-kishan-return-2026-03-10-14-30-13.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा, जिसके बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने घर लौटने लगे हैं. ईशान किशन भी अपने होमटाउन पटना लौट गए हैं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद पटना पहुंचे ईशान किशन का लोगों ने जोर-शोर से स्वागत किया. एयरपोर्ट से लेकर शहर तक क्रिकेट प्रेमियों में उन्हें देखने और बधाई देने की उत्सुकता दिखाई दी.
वर्ल्ड कप जीतने पर जताई खुशी
भारतीय स्टार क्रिकेटर ईशान किशन ने पटना पहुंचने के बाद वहां पहुंचे पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम द्वारा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतना बहुत ही गर्व और खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि इस जीत ने पूरे देश को एक साथ जश्न मनाने का मौका दिया है.
ईशान किशन ने आगे कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में मेहनत और समर्पण के साथ खेला, जिसका नतीजा यह ऐतिहासिक जीत रही. ट्रॉफी जीतना सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होता है. भारतीय टीम आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रहे, इसके लिए सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत करते रहेंगे.
बिहार के युवाओं से बड़ी उम्मीद
ईशान किशन ने खास तौर पर बिहार के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के बच्चे और युवा खेल के क्षेत्र में आगे आएं. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है सही मार्गदर्शन और अवसर की. अगर युवाओं को बेहतर सुविधा और प्लेटफॉर्म मिले तो बिहार से भी कई बड़े खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि बिहार के बच्चों को प्रेरणा मिले और वे क्रिकेट समेत अन्य खेलों में भी आगे बढ़ें.
कीर्ति आजाद के बयान पर दिया जवाब
इस दौरान पत्रकारों ने भारतीय टीम के मंदिर जाने को लेकर उठे विवाद पर भी सवाल किया. तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने टीम के मंदिर जाने को लेकर सवाल उठाया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कीर्ति आजाद ने लिखा था कि ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं?’
कीर्ति आजाद द्वारा उठाए गए इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशान किशन ने हल्के अंदाज में कहा कि इस तरह के सवाल पर वह क्या जवाब दें. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अच्छा सवाल हो तो उस पर जरूर बात की जा सकती है.
स्वागत में जुटे क्रिकेट प्रेमी
ईशान किशन के पटना पहुंचने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर उनके फैंस का जमावड़ा लग गया. बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और बधाई देने के लिए पहुंचे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सैंकड़ों फैंस चैंपियन खिलाड़ी की एक झलक के लिए घंटों खड़े रहे. क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि ईशान किशन ने देश और बिहार दोनों का नाम रौशन किया है और आगे भी उनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/ishan-kishan-return-2026-03-10-14-30-13.jpg?w=750&resize=750,460&ssl=1)




