Wednesday, March 11, 2026
IndiaTrending

मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड

मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड
मार्च के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी, इस शहर में टूटा 50 साल का रिकार्ड

यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही मई जैसी भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, दिन का पारा पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक रहा।

मार्च के पहले हफ्ते तक ठंड का अहसास हो रहा था, जबकि दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को दिन के समय चिलचिलाती धूप के साथ ही हवा में खासी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में कुछ देर तो लू चलने जैसा आभास हुआ। इस बार मार्च के महीने में गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे अधिक रिकार्ड किया गया, जबकि रात में अधिकतक तापमान में 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मार्च के दूसरे हफ्ते में रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मुरादाबाद में कम से कम पिछले पचास सालों में पहली बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। मौसम के साफ बना रहने के चलते तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की गैरहाजिरी ने बनाए अप्रत्याशित गर्मी के हालात

मुरादाबाद। पिछले करीब सवा महीने से पश्चिमी विक्षोभ का नामोनिशान नहीं होने से मौसम के तेवर अप्रत्याशित तौर पर काफी ज्यादा गर्म हो उठे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अमूमन, फरवरी के पूरे महीने और मार्च के पहले पखवाड़े में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव काफी रहता है। जिसके चलते पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और मैदानों में भी हो जाने वाली बारिश मौसम को सर्द बनाए रखती है। अमूमन, मार्च के आखिरी हफ्ते से ही तापमान तेजी से बढ़ना शुरू होता है।

चढ़ते पारे पर 15 को लग सकता है ब्रेक

मुरादाबाद। मौसम विभाग ने मुरादाबाद में 15 मार्च को आसमान पर आंशिक तौर से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो सकती है। निर्धारित पूर्वानुमान के अनुरूप अगर बारिश हुई तो तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने के सिलसिले पर ब्रेक लग सकता है।

राजकीय मौसम वेधशाला प्रभारी निसार अहमद अंसारी के अनुसार सामान्य तौर पर मुरादाबाद में मार्च के महीने का मौसम गर्मी और सर्दी का मिश्रित प्रभाव लिए रहता है, लेकिन इस बार अप्रत्याशित तौर पर तापमान काफी अधिक बढ़ गया है। विशेष रूप से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड होने की वजह से गर्मी काफी अधिक महसूस की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply