Tuesday, March 10, 2026
CricketIndiaTrending

भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब हरभजन सिंह बनेंगे भारत के गेंदबाजी कोच? BCCI से मिला ऑफर!

भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब हरभजन सिंह बनेंगे भारत के गेंदबाजी कोच? BCCI से मिला ऑफर!
भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब हरभजन सिंह बनेंगे भारत के गेंदबाजी कोच? BCCI से मिला ऑफर!

Harbhajan Singh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब जीतकर भारतीय टीम (Team India) ने एक साथ 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत दुनिया की पहली टीम बनी जिसने अपने घर में टी20 विश्व कप ख़िताब जीता, टीम इंडिया दुनिया की पहले टीम बनी, जिसने अपनी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड की और भारत दुनिया की एकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिसने 3 टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है.

अब भारतीय टीम में आईसीसी विश्व कप 2027 को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने वाला है. भारतीय टीम की स्पिनर गेंदबाजी को सुधारने के लिए हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को गेंदबाजी कोच बनाने की बात चल रही है.

Harbhajan Singh बनने वाले हैं स्पिन गेंदबाजी कोच

भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में स्पिनर के खिलाफ बेहद खराब रहा है. स्पिन अच्छा न खेलने की वजह से ही भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब भारत इस कमजोरी को भी मजबूती में बदलने का काम करने जा रही है.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान इस समय बेंगलुरु में हैं, जहां वो नए खिलाड़ियों की स्किल्स सुधारने पर फोकस कर रहे हैं. दरअसल, BCCI का बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जिसे अभी वीवीएस लक्ष्मण संभाल रहे हैं. वहां वो अपने साथी खिलाड़ी जहीर खान और हरभजन सिंह के साथ मिलकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी को और मजबूत करना चाहते हैं.

Harbhajan Singh को मिला बीसीसीआई से ऑफर

पीटीआई की रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी और स्पिनर के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को तैयार करने के लिए वीवीएस लक्ष्मण ने हरभजन सिंह और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले से बात की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण ने इन जहीर खान समेत इन दोनों खिलाड़ियों से बात की है. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इसके लिए 5 दिन का समय निकाल रहे हैं.

बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने कहा कि

“वीवीएस लक्ष्मण ने जहीर खान, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले से खास कैंप को लेकर बात की है. भज्जी चार-पांच दिन का समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि स्पिन गेंदबाजों के साथ वो काम कर पाएं. इस पहल से टीम इंडिया के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी नई पीढ़ी को तैयार कर पाएंगे.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply