
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब टीम इंडिया (Team India) ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में अपने नाम कर लिया है. अब भारतीय टीम का अगला मिशन आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) का ख़िताब जीतने की है. भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने पिछले 2 सालों में दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनाई और अब उनका लक्ष्य विश्व कप 2027 जीतना है.
भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में टीम इंडिया ने दूसरा आईसीसी ट्रॉफी जीता है, इससे पहले टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है, वहीं अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीता है. इसके बाद अब भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अपने अगले प्लान के बारे में बताया है.
Gautam Gambhir ने कहा आईपीएल ब्रेक में बनाएंगे आगे का ब्लू प्रिंट
भारतीय टीम के खिलाड़ी अब 28 मार्च से आईपीएल खेलने में व्यस्त रहने वाले हैं. इसी बीच भारतीय कोच गौतम गंभीर आईसीसी विश्व कप 2027 को लेकर नई रणनीति बनाएंगे. भारतीय कोच गौतम गंभीर ने आज तक से बातचीत करते हुए कहा कि
“अभी हमारे पास वक्त है. अगले दो महीने आईपीएल चलेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपको कॉम्बिनेशन, प्लेयर्स देखने होंगे और टीम सिलेक्शन कमिटी हेड कोच इन सब पर फैसला लेंगे. मुझे उम्मीद है की आईपीएल खत्म होंगे के साथ हमारे पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक ब्लू प्रिंट होगा.”
विश्व कप 2027 के लिए बनाएंगे नई टीम इंडिया
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खुलासा किया है कि आईपीएल के बाद आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम नई टीम इंडिया बनाने वाली है. भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि
“हमें सही कॉम्बिनेशन ढूंढना होगा. कौन से खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की पिचों पर प्रभावी होंगे, इन सब पर कोच और सिलेक्शन कमिटी फैसला लेगी.”
गौतम गंभीर के बयान से साफ है कि आईपीएल के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी वनडे मोड में चले जाएंगे और अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारी में लग जाएंगे. भारतीय कोच गौतम गंभीर अब भारत के लिए अपनी कोचिंग में आईसीसी विश्व कप 2027 जीतना चाहते हैं.






