Tuesday, March 10, 2026
Politics

क्या आने वाली है तबाही? तट पर तैरता दिखा ‘मौत का सौदागर’, वैज्ञानिक भी हैरान!..

क्या आने वाली है तबाही? तट पर तैरता दिखा ‘मौत का सौदागर’, वैज्ञानिक भी हैरान!..
क्या आने वाली है तबाही? तट पर तैरता दिखा ‘मौत का सौदागर’, वैज्ञानिक भी हैरान!..

समुद्र की गहराइयों में रहने वाली एक रहस्यमयी मछली अचानक मैक्सिको के काबो सैन लुकास बीच के पास दिखी तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. आमतौर पर हजारों फीट गहराई में रहने वाली यह लंबी और चमकदार मछली किनारे के पास तैरती नजर आई. जैसे ही लोगों ने इसे देखा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे और देखते ही देखते यह वायरल हो गई. इस अजीब मछली को ‘डूम्सडे फिश’ यानी ‘मौत का सौदागर’ भी कहा जाता है. इसकी अनोखी बनावट और अचानक सतह पर दिखने की वजह से लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा हो गए.

बहनों ने देखा चमकता अजीब नजारा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस रहस्यमयी मछली को सबसे पहले दो बहनों ने देखा, जो समुद्र तट पर टहल रही थीं. उन्हें पानी में दूर से कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया. उत्सुकता में वे पास गईं तो देखा कि एक लंबी, चांदी जैसी चमकदार मछली उथले पानी में संघर्ष कर रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाद में मोनिका पिटेंजर नाम की बहन ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर “वी लव एनिमल्स” पेज के साथ साझा किया. वीडियो में मछली धूप में चमकती हुई धीरे-धीरे तैरती नजर आ रही है. यह दृश्य इतना अलग था कि आसपास मौजूद कई लोग भी इसे देखने के लिए रुक गए, हालांकि ज्यादातर लोग डर के कारण पास जाने से हिचक रहे थे.

मछली को समुद्र में लौटाने की कोशिश
मोनिका ने बताया कि उनकी बहन ने तुरंत उस मछली की मदद करने का फैसला किया. उसने अपना फोन और सामान उन्हें पकड़ा दिया और पानी में उतरकर मछली को वापस गहरे समुद्र की ओर ले जाने की कोशिश की. हालांकि यह काम आसान नहीं था, क्योंकि मछली काफी बड़ी और कमजोर लग रही थी. इस दौरान कई लोग दूर से खड़े होकर यह दृश्य देख रहे थे. लोगों के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया था, क्योंकि इतनी बड़ी और अजीब दिखने वाली मछली को करीब से देखना आम बात नहीं है.

‘डूम्सडे फिश’ क्यों कहलाती है यह मछली
दरअसल यह मछली ओअरफिश कहलाती है, जो दुनिया की सबसे लंबी हड्डी वाली मछलियों में से एक मानी जाती है. इसकी लंबाई करीब 30 फीट तक हो सकती है और यह आमतौर पर लगभग 3000 फीट गहरे समुद्र में रहती है. इंसानों को यह बहुत कम दिखाई देती है. इसी वजह से जब यह अचानक समुद्र की सतह या तट के पास दिखती है तो लोग हैरान हो जाते हैं. जापानी लोककथाओं में इसे ‘डूम्सडे फिश’ कहा जाता है, क्योंकि माना जाता था कि यह बड़ी प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप या सुनामी से पहले सतह पर आ जाती है.

वैज्ञानिकों ने बताया सच
हालांकि वैज्ञानिक इन मान्यताओं को मिथक मानते हैं. समुद्री विशेषज्ञों के अनुसार ओअरफिश का सतह पर आना किसी आपदा का संकेत नहीं होता. आमतौर पर यह मछली तब ऊपर आती है जब वह बीमार, घायल या समुद्री धाराओं के कारण ऊपर की ओर बहकर आ जाती है. फिर भी इसकी रहस्यमयी बनावट और दुर्लभ मौजूदगी लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा देती है. यही वजह है कि जब भी यह मछली कहीं दिखाई देती है, तो सोशल मीडिया से लेकर वैज्ञानिक जगत तक हर जगह इसकी चर्चा शुरू हो जाती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply