Tuesday, March 10, 2026
Politics

इजरायल- ईरान जंग में चारों तरफ लाशें! जानें किस देश में हुईं सबसे ज्यादा मौतें!..

इजरायल- ईरान जंग में चारों तरफ लाशें! जानें किस देश में हुईं सबसे ज्यादा मौतें!..
इजरायल- ईरान जंग में चारों तरफ लाशें! जानें किस देश में हुईं सबसे ज्यादा मौतें!..

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने सिर्फ कुछ दिनों में ही कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. पिछले 10 दिनों में हमलों और जवाबी कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए हैं और कई हजार घायल हुए हैं. सबसे ज्यादा असर ईरान और लेबनान में देखा गया है, जबकि खाड़ी और आसपास के कई देशों में भी मौत और घायलों की खबरें सामने आई हैं.

ईरान में सबसे ज्यादा नुकसान
युद्ध में अब तक ईरान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां 1332 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. लगातार हमलों और सैन्य कार्रवाई के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं.

अमेरिका और इजरायल में भी हताहत
अमेरिका के 8 सौनिकों की मौत हुई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजरायल में 13 लोगों की मौत और 2000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि शुरुआती दिनों में ईरान के हमलों से अमेरिकी रक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जंग के पहले चार दिनों में ही ईरान ने अमेरिका के करीब 2 अरब डॉलर (लगभग 16 हजार करोड़ रुपये) के रडार और रक्षा प्रणालियों को नुकसान पहुंचाया या उन्हें नष्ट कर दिया. इनमें अत्याधुनिक THAAD रक्षा प्रणाली, महंगे रडार सिस्टम और सैन्य संचार उपकरण शामिल बताए जा रहे हैं.

लेबनान में भारी तबाही
लेबनान में हालात बेहद गंभीर हैं. यहां 394 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. लगातार हमलों के कारण हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.

खाड़ी देशों में भी असर
युद्ध का असर कई खाड़ी देशों में भी देखा गया है. कई देशोें में

कुवैत – 6 मौत, दर्जनों घायल
बहरीन – 1 मौत, 40 घायल
कतर – 16 घायल
संयुक्त अरब अमीरात – 4 मौत, 112 घायल
ओमान – 1 मौत, 5 घायल
सऊदी अरब – 2 मौत, 12 घायल
इराक और जॉर्डन में भी नुकसान
इराक में 6 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. वहीं,जॉर्डन में 14 लोग घायल बताए गए हैं. अब तक साइप्रस में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है.

सऊदी अरब हमले में किसी भारतीय की मौत नहीं
इससे एक दिन पहले सऊदी सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा था कि हमले में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी की मौत हुई है. दूतावास ने एक्स पर जारी बयान में कहा, ‘कल शाम अल-खार्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई, यह राहत की बात है. इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है.’ दूतावास ने यह भी बताया कि कम्युनिटी वेलफेयर काउंसलर वाई. साबिर ने देर रात अल-खार्ज पहुंचकर घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply