Monday, March 9, 2026
Gazab

पति की हत्या को दिल का दौरा बताकर किया अंतिम संस्कार, प्रेमी से शादी ने खोली खौफनाक साजिश!..

पति की हत्या को दिल का दौरा बताकर किया अंतिम संस्कार, प्रेमी से शादी ने खोली खौफनाक साजिश!..
पति की हत्या को दिल का दौरा बताकर किया अंतिम संस्कार, प्रेमी से शादी ने खोली खौफनाक साजिश!..

Karnataka Crime News: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसे दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत बताकर मामले को दबाने की कोशिश की. हालांकि, महिला की जल्दबाजी में की गई दूसरी शादी ने पूरे हत्या के राज से पर्दा हटा दिया.

मृतक की पहचान परमेश के रूप में हुई है, जिनकी 30 जनवरी को अचानक मौत हो गई थी. उस समय उनकी पत्नी आशा ने परिवार वालों को बताया कि परमेश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. इसके बाद बिना ज्यादा सवाल उठे उनका अंतिम संस्कार भी जल्दी कर दिया गया.

दोस्त से रचा रही थी शादी
लेकिन घटना के करीब 20 दिन बाद आशा ने अपने दोस्त चंद्रप्पा से शादी कर ली। पत्नी की इतनी जल्दी दूसरी शादी करने की खबर सुनकर परमेश की बहनों को शक हुआ. उन्होंने हेब्बूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में परमेश के शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम कराया. जांच के दौरान फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भी लिए गए.

पुलिस पूछताछ में आशा और चंद्रप्पा से लगातार सवाल किए गए. जांच के दौरान दोनों ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर परमेश का तकिये से मुंह दबाकर दम घोंट दिया और बाद में इसे दिल का दौरा बताकर मामला छुपाने की कोशिश की. हेब्बूर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply