Monday, March 9, 2026
IndiaPoliticsTrending

Saudi Missile Attack पर बड़ा खुलासा, Indian Embassy ने बताया- हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं

सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई।’’

इसने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है।
काउंसलर (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा किया और घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की।
दूतावास ने कहा, ‘‘उसका (घायल व्यक्ति का) अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।’’
रविवार को सऊदी प्रशासन ने बताया था कि अल खर्ज में रखरखाव और सफाई से संबंधित एक कंपनी के आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक था।
हालांकि, सऊदी प्रशासन ने मृतकों की पहचान नहीं बताई थी।

सोमवार को ‘सऊदी सिविल डिफेंस’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘…सभी अंतिम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि दो मृतक बांग्लादेशी हैं, (11) घायल व्यक्ति भी बांग्लादेशी हैं और एक घायल व्यक्ति भारतीय है।’’
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर संयुक्त हमला शुरू किया था। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए समझौते के लिए दबाव बढ़ाने के बाद कई दिनों से की जा रही तैयारियों के बाद हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई से युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply