
Mitchell Santner: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच कल रात आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल (ICC T20 World Cup 2026 Final) मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन ही बना सकी.
भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप को जीतते ही अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं भारत से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Mitchell Santner ने हार के बाद कही ये बात
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने हार के बाद कहा कि
“मुझे अपने लड़कों पर गर्व है कि हम यहां तक पहुंचे. आप जानते हैं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे सामने कुछ चुनौतियां आईं, लेकिन हर मोड़ पर हमने उनसे पार पाया और अच्छा खेल दिखाया. तो, आज रात एक बहुत अच्छी टीम ने हमारे सामने बेहतरीन खेल दिखाया और वह भी इस शानदार भीड़ के सामने. तो, हां, मुझे बस अपने लड़कों पर गर्व है.”
न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में बेहद खराब प्रदर्शन रहा, ऐसे में मिचेल सैंटनर ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि
“हां, मुझे लगता है कि हर मोड़ पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. मुझे लगता है कि हमें हर स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा, और ज़ाहिर है कि आगे बढ़ना अच्छा रहा. सुपर 8 में और फिर सेमीफाइनल में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि आज रात हम पिछड़ गए.”
पुरे मैच में कहीं नजर नही आई न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्द्धशतक जड़ा और अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर भारतीय पारी को 255 रनों तक पहुंचाया.
इसके बाद अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 7 विकेट झटककर न्यूजीलैंड को बैकफूट पर ढकेल दिया. न्यूजीलैंड की टीम के लिए टिम साइफर्ट ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 17 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और भारत ने इस मैच को 96 रनों से जीता और इसके साथ ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

_236923776.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)




