Viral Video: वायरल वीडियो में सबसे मजेदार चीज यह दिखाई देती है कि शख्स इस बर्गर में कैचअप भी डाल देता है। जिससे यह बर्गर देखने में बिल्कुल इंसानों के खाने वाले बर्गर जैसा नजर आता है। इसके बाद वह यह खास बर्गर वह भैंस के सामने ले जाता है और उसे अपने हाथों से खिलाता है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मजेदार और अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंंगे, जो आपको मजा दिलाने में कामयाब होते होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स इंंसानों के लिए नहीं बल्कि भैंस के लिए बर्गर बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सबसे पहले एक बड़ा सा पाव लेकर उसे बीच से काटता है। इसके बाद पाव के बीच में वह थोड़ा सा चारा, थोड़ा सा सूखा भूसा और थोड़ा सा आटा भर देता है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
वायरल वीडियो में सबसे मजेदार चीज यह दिखाई देती है कि शख्स इस बर्गर में कैचअप भी डाल देता है। जिससे यह बर्गर देखने में बिल्कुल इंसानों के खाने वाले बर्गर जैसा नजर आता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वह यह खास बर्गर वह भैंस के सामने ले जाता है और उसे अपने हाथों से खिलाता है। आप देख पाएंगे कि भैंस भी इसे देखकर बिना देर किए तुरंत ही खा लेती है। इस नजारे को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा, अपनी हंसी नहीं रोक पाए। भैंस का बर्गर खाते हुए अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘भैंस का स्पेशल बर्गर’ बता रहे हैं, तो कोई इसे ‘देसी जुगाड़ बर्गर’ कहकर बंदे की तारीफ कर रहा है। हालांकि, देखकर नजर आता है कि यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसके बाद भी लोग इसे देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर aaminmagic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।


