Monday, March 9, 2026
CrimeIndiaTrending

हिमाचल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी!

हिमाचल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी!
हिमाचल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी!

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता और अन्य लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को आग लगा दी। इसके अलावा भीड़ ने घर के दरवाजों और खिड़कियों में भी तोड़फोड़ की। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें समझाया। आरोपी के परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।- संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक

भडोलियां क्षेत्र में मस्जिद में तोड़फोड़ का आरोप, अल्पसंख्यक समाज में चिंता
तलाई थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के किशोर पर लगे पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपों के बाद से लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद सुरक्षा और आपसी भाईचारे को लेकर अल्पसंख्यक समाज में चिंता बढ़ गई है। बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश महासचिव साबरद्दीन ने कहा कि जिले में हुई घटना बेहद निंदनीय और दुखद है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में दोषी को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यदि आरोपी दोषी साबित होता है तो उसे फांसी जैसी कठोर सजा दी जानी चाहिए। कहा कि घटना के बाद लगातार कुछ लोगों ने माहाैलखराब कर दिया है। भडोलियां क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों की ओर से मस्जिद में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है।

इस घटना से अल्पसंख्यक समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साबरद्दीन ने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराध को किसी विशेष समुदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपी के समुदाय का नाम लेकर मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना पूरी तरह गलत और निंदनीय है। कुछ असामाजिक तत्व समाज में आपसी भाईचारे को बिगाड़ने और हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच जहर फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। साबरद्दीन ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की कि बिलासपुर शहर स्थित जामा मस्जिद और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के लोग वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते आए हैं और इसे खराब करने की अनुमति किसी को नहीं दी जानी चाहिए।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply