Monday, March 9, 2026
CricketIndiaTrending

‘उन्होंने सबसे पहला कॉल किया था’ ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया खराब समय में किसने किया था सपोर्ट

‘उन्होंने सबसे पहला कॉल किया था’ ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया खराब समय में किसने किया था सपोर्ट
‘उन्होंने सबसे पहला कॉल किया था’ ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया खराब समय में किसने किया था सपोर्ट

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी दूसरी बार जीत ली है, गौतम गंभीर ने भारत (Team India) को पहली टी20 ट्रॉफी बतौर प्लेयर दिलाई थी, वहीं अब उन्होंने बतौर कोच भारत को दूसरी ट्रॉफी दिलाई है. भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने 3 आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

हालांकि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारत की टेस्ट फ़ॉर्मेट में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) और साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से मिली हार के बाद काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. अब गौतम गंभीर ने बताया कि आखिरकार उस खराब दौर में किसने उन्हें सपोर्ट किया.

Gautam Gambhir ने जय शाह का किया धन्यवाद

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का कोच बनाने में सबसे बड़ी भूमिका जय शाह (Jay Shah) की रही और जब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के सामने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा था, तो गौतम गंभीर की काफी आलोचना हुई थी, इस दौरान जय शाह ने उन्हें कॉल किया और उन्हें सांत्वना दी थी, जय शाह उस समय बीसीसीआई के सचिव थे.

अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद जय शाह को धन्यवाद देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि

“मैं जय शाह भाई को उनके सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद, जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं थीं, तब उन्होंने सबसे पहले मुझे फोन किया था और मुझ पर भरोसा जताया था.”

Gautam Gambhir ने खुद को नही खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

गौतम गंभीर  ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ट्रॉफी जीतने का श्रेय खुद को नही लेते हुए भारतीय खिलाड़ियों को दिया. गौतम गंभीर ने कहा कि

“खिलाड़ी ही एक कैप्टन और कोच को अच्छा या बुरा बनाते हैं. यह जीत पूरी तरह से हमारे खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है, उन्होंने ही यह ट्रॉफी जीती है.”

वहीं उन्होंने खुद को इसका श्रेय न देते हुए कहा कि

“जीत खिलाड़ियों की है, हम तो सिर्फ जरिया हैं”.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply