
Gautam Gambhir: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) 159 रनों पर आलआउट हुई. भारतीय टीम के ट्रॉफी जीत में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अहमद भूमिका है. गौतम गंभीर ने कोच बनने के बाद टी20 फ़ॉर्मेट में दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बनाई है.
हालांकि अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस ट्रॉफी की जीत का पूरा श्रेय भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को समर्पित किया है.
Gautam Gambhir ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया टी20 विश्व कप की ट्रॉफी
भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस ट्रॉफी की जीत का पूरा श्रेय भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को दिया, जो अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गौतम गंभीर ने खुद को इस जीत का श्रेय न देते हुए कहा कि
“एक कोच उतना ही अच्छा होता है जितनी उसकी टीम. खिलाड़ियों ने मुझे वो कोच बनाया है जो मैं हूं.”
वहीं राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की तारीफ़ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि
“मैं ये ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को डेडिकेट करूंगा. राहुल भाई को इंडियन टीम को इस मुकाम पर लाने के लिए और लक्ष्मण को CoE में पाइपलाइन बनाने के लिए.”
Gautam Gambhir ने अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने हैं, टीम इंडिया ने टी20 फ़ॉर्मेट में तो शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन किया है, वहीं वनडे में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीकठाक है. भारतीय टीम को इस टी20 विश्व कप के सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई.
अब भारतीय कोच गौतम गंभीर ने ट्रॉफी जीतने के बाद अपने आलोचकों को ट्रॉफी जीतने के बाद जवाब देते हुए कहा कि
“मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के प्रति नहीं है. मेरी जवाबदेही उस चेंज रूम में मौजूद उन 30 लोगों के प्रति है.”





