
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल हुआ है. यूपी सरकार ने वीवीआईपी यात्रा के लिए अत्याधुनिक AgustaWestland AW139 हेलीकॉप्टर खरीदा है. करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का डबल इंजन हेलीकॉप्टर यूपी सरकार के बेड़े में शामिल हुआ है.
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए नया हेलीकॉप्टर खरीदा गया. इटली की कंपनी Leonardo S.p.A. का हाई-टेक हेलीकॉप्टर यूपी सरकार ने खरीदा है. नया AgustaWestland AW139 हेलीकॉप्टर अब सरकारी उपयोग में शामिल हुआ. खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान भरने में नया वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सक्षम है.
उन्नत एवियोनिक्स और क्रैश-सेफ्टी सिस्टम से नया हेलीकॉप्टर लैस है. वीवीआईपी सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर में बुलेटप्रूफ सुरक्षा की सुविधा है. सीएम और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए नया हाई-टेक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नया हेलीकॉप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने में सक्षम है.
तेज रफ्तार और हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम से आधुनिक हेलीकॉप्टर लैस है. यूपी सरकार ने वीवीआईपी यात्रा को और सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा के लिए अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर खरीदा गया है. दुनिया के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में AgustaWestland AW139 माना जाता है.
