Monday, March 16, 2026
Politics

इजरायल का सीक्रेट ऑपरेशन, नेतन्याहू काईरान को 'सरप्राइज'!

इजरायल का सीक्रेट ऑपरेशन, नेतन्याहू काईरान को 'सरप्राइज'!
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच लेबन और इजराइल में भी जंग शुरू हो गई। ईरान के खिलाफ जंग का फायदा उठाते हुए आतंकी संगठन हिजबुल्ला के लड़ाकों ने लेबन से इजराइल के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला कर दिया। लेबनान से हुए भीषण हमलों से इजराइल का आसमान गूंजने लगा। शहर-शहर सायरन गूंजने लगी। हालांकि इजराइल के डिफेंस सिस्टम के आगे हिजबुल्ला के मिसाइलों की एक नहीं चली। इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को आसमान में ही मार गिराया। हिजबुल्ला के हमलों का इजराइल की सेना ने तगड़ा जवाब दिया। लेबनान में ताबड़तोड़ हमले कर कई इमारतों को मलबे में तब्दील कर दिया। लाखों लोग बेघर हो गए और हिजबुल्ला के कई ठिकाने नस्तनाबूत हो गए। इजराइल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिजबुल्ला ने इजराइल पर बमबारी की तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ईरान समर्थक हिजबुल्ला ने पिछले हफ्ते इजराइल पर अटैक किए। 

जिसके जवाब में इजराइल ने लेबन में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसी बीच इजराइल ने लेबनान में एक बड़ी सैनिक कारवाई की। आईडीएफ ने पूर्वी लेबन में एक गुप्ता अभियान चलाया और इस ऑपरेशन के दौरान 41 लोग मारे गए। इजराइल की ये कारवाई पूर्वी लेबनान के नवीच इलाके में हुई जहां इजराइयली कमांडो और हिजबुल्ला लड़ाकों के बीच में झड़प हुई। ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद इजराइली सेना वहां से वापस लौट आई।  इस ऑपरेशन का मकसद इजराइल के एयरमैन रॉन अराद का पता लगाना था। रॉन अराध 40 साल यानी कि 1986 से लापता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अराद का फाइटर जेट लेबनॉन में क्रैश हो गया था और 1988 में रॉन को लेकर आखिरी बार खबरें सामने आई। 

युद्ध के बीच इजरायली सेना ने लेबन के कई इलाकों में हवाई हमले भी किए। दक्षिणी लेबनॉन के जानदार अल्प अरब सलीन और जिप्स गांवों में हुए हमलों में कई लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि ये हमले उस बढ़ते तनाव का हिस्सा हैं जो हाल ही में ईरान इजराइल संघर्ष के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गए। हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन अटैक किए। जिसके जवाब में इजराइल लगातार हिजबुल्ला के खिलाफ सैनिक कार्रवाई कर रहा है। इजराइल ने इजुल्ला के ठिकानों पर निशाना बनाया और बेरूत, सिडोन, त्रिपोली, पश्मोन, अरामून जैसे अलग-अलग जगहों को टारगेट किया। इजराइल ने चेतावनी दी है कि लेबनॉन से आने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर और मजबूत कारवाई होगी।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply