Sunday, March 15, 2026
Politics

Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम

Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप तनाव बढ़ाना चाहते हैं, तो ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है। अराघची के मुताबिक, ईरान पहले शांति के लिए तैयार था, लेकिन ट्रंप के फैसलों और गलतफहमियों की वजह से अब बातचीत की गुंजाइश खत्म हो गई है।

अमेरिका को भारी नुकसान का दावा

ईरानी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि ट्रंप की गलतियों की वजह से अमेरिकी सेना को 100 बिलियन डॉलर का बड़ा आर्थिक झटका लगा है और कई सैनिकों की जान भी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका को अपनी लड़ाई में घसीट रहे हैं, जिसका खामियाजा आखिर में अमेरिकी जनता को ही भुगतना पड़ेगा।
 

ईरान में नए ‘सुप्रीम लीडर’ की तलाश

पिछले हफ्ते अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में हलचल तेज है। देश की ‘एक्सपर्ट्स असेंबली’ अगले 24 घंटों के भीतर एक मीटिंग करने वाली है, जिसमें ईरान के अगले सुप्रीम लीडर का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील समय में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply