Sunday, March 8, 2026
CricketIndiaTrending

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की छुट्टी? न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने!

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की छुट्टी? न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने!
अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की छुट्टी? न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम (Team India) अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मुकाबला हारी है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) को 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से ड्रा रहा है. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन सेमीफाइनल में किया था वो बेहद शानदार था.

न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) को सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी. वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब भारतीय टीम (Team India) फाइनल में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय टीम (Team India) के लिए एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करते नजर आने वाली है. अभिषेक शर्मा अब तक इस पुरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं, वहीं संजू सैमसन ने पिछले 4 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. संजू सैमसन पहले 2 मैचों में शुरुआत को बड़ी पारी में नही बदल सके थे, लेकिन इसके बाद नॉकआउट मैचों में संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा है.

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वाटर फाइनल में 97 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सेमीफाइनल मैच में 89 रनों की पारी खेली. अब फाइनल में उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की जरूरत होगी, वहीं टीम इंडिया चाहेगी कि अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी रन निकलें.

वरुण चक्रवर्ती को बाहर करके कुलदीप यादव को देना होगा मौका

वरुण चक्रवर्ती ने इस टी20 विश्व कप में बेहद निराश किया है. अब तक वो इस विश्व कप में कुछ खास नही कर सके हैं, पिछले 4 मैचों में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ हर बल्लेबाज ने रन बनाया है और यही वजह रही कि बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम (Team India) मुश्किल से जीत हासिल करने में सफल रही है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वरुण चक्रवर्ती को बाहर करके कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए. हालांकि अब कोच और कप्तान क्या फैसला लेते हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/ वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply