Sunday, March 8, 2026
IndiaPoliticsTrending

विजय की पत्नी संगीता ने दाखिल की नई याचिका, बोलीं– मुझे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा”!..

विजय की पत्नी संगीता ने दाखिल की नई याचिका, बोलीं– मुझे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा”!..
विजय की पत्नी संगीता ने दाखिल की नई याचिका, बोलीं– मुझे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा”!..

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और TVK चीफ थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल करने के महज 10 दिन बाद, संगीता ने नई याचिका में नीळांकराई स्थित उनके मैट्रिमोनियल होम में रहने का अधिकार मांगा। ब्रिटिश नागरिकता वाली संगीता ने दावा किया कि चेन्नई में उनका कोई घर नहीं, और विजय के वकीलों की धमकी से उन्हें एंट्री नहीं मिल रही।

संगीता की याचिका में साफ लिखा है “नीळांकराई हाउस जॉइंट प्रॉपर्टी है, मेरा 50% हिस्सा है। 1999 से शादीशुदा जिंदगी का ये अहम घर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विजय के लीगल टीम ने उन्हें घर में घुसने से रोका, जिससे वो बेघर हो गईं। बच्चे जय और दिव्या के भरण-पोषण के लिए भी भारीभरकम मेंटेनेंस की मांग की, जो विजय की कमाई के अनुपात में हो। तलाक केस चलते रहने तक इंटरिम स्टे मांगा, ताकि फैमिली को कोई परेशानी न हो।

यह विवाद अप्रैल 2021 से शुरू हुआ, जब संगीता को विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पता चला। उन्होंने कई बार समझाया, लेकिन विजय नहीं माने। नवंबर 2025 में आखिरी बातचीत सौहार्दपूर्ण सॉल्यूशन पर हुई, जो फेल हो गई। संगीता ने कहा, “विजय ने साफ कर दिया कि लीगल तलाक लड़ूंगी तो घर में घुसने न दूं।” रिपोर्ट्स कहती हैं कि आउट-ऑफ-कोर्ट सेटलमेंट में विजय 250 करोड़ का एलीमनी दे सकते हैं, बच्चों की जिम्मेदारी भी लेंगे।

27 साल की शादी टूटने की कगार पर है। संगीता ने घर संभालने वाली होममेकर की भूमिका निभाई, विजय ने हमेशा कम्फर्ट दिया। लेकिन अब इमोशनल स्ट्रेस ने रिश्ता तोड़ दिया। कोर्ट में जल्द सुनवाई होगी। रेसिडेंस राइट्स, प्रॉपर्टी शेयर और फाइनेंशियल सपोर्ट पर फैसला आएगा। फैंस शॉक में हैं, सोशल मीडिया पर #VijaySangeeta ट्रेंड कर रहा। सुपरस्टार की पॉलिटिकल महत्वाकांक्षाओं के बीच ये घरेलू जंग सुर्खियां बटोर रही।

संगीता की याचिका ऐसे समय आई है जब विजय की सार्वजनिक छवि और राजनीतिक करियर पर सबकी नजर है। कई लोग मानते हैं कि यह विवाद उनके चुनावी अभियान को प्रभावित कर सकता है। वहीं, संगीता का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ अपने और बच्चों के लिए सुरक्षित आवास और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply