Saturday, March 7, 2026
Automobile

नए अवतार आएगी टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, अब मिलेगी ज्यादा रेंज

नए अवतार आएगी टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, अब मिलेगी ज्यादा रेंज

टाटा मोटर्स लगातार अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर काम कर रही है. हाल ही में पंच ईवी को अपडेट करने के बाद टियागो ईवी को नए अवतार में लाने की तैयारी है.

नए अवतार आएगी टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, अब मिलेगी ज्यादा रेंज

अगर आप आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Tata Motors अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV को नए और बेहतर अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस कार के अपडेटेड मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कवर के साथ देखा गया है. माना जा रहा है कि यह नया मॉडल 2026 की दूसरी छमाही में बाजार में आ सकता है. इस बार कंपनी कार के लुक को ज्यादा मॉडर्न बनाने और रेंज बढ़ाने पर खास ध्यान दे रही है.

नई Tiago EV का डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक होगा. सामने की तरफ इसमें पतली और शार्प हेडलाइट्स मिल सकती हैं. सबसे बड़ा बदलाव LED DRLs में देखने को मिलेगा, जो अब बंपर में नहीं बल्कि हेडलाइट के अंदर ही दिए जा सकते हैं. साथ ही फ्रंट ग्रिल और बंपर का डिजाइन भी बदला जाएगा, जिससे कार का लुक ज्यादा स्टाइलिश दिखेगा.

डिजाइन में मिलेंगे ये अपडेट

कार के साइड और पीछे के हिस्से में भी बदलाव होंगे. टेस्टिंग मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं, जिन्हें इस तरह बनाया गया है कि कार की रेंज बेहतर हो सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड टेल-लैंप मिलने की संभावना है, जो आजकल नई कारों में काफी पसंद किए जा रहे हैं. टेलगेट और रियर बंपर को भी नया आकार दिया जा सकता है, जिससे कार रात में और ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लगेगी.

अब मिलेगी ज्यादा रेंज वाली बैटरी

पावर और बैटरी की बात करें तो कंपनी नई 6-इन-1 इलेक्ट्रिक ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है. यह सिस्टम कार का वजन कम करने और परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद करता है. अभी Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक मिलते हैं, लेकिन नए मॉडल में बड़ी या ज्यादा पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जिससे एक बार चार्ज में ज्यादा दूरी तय की जा सकेगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply